इस बार निकाय चुनाव में चार लाख तक बढ़ सकते हैं मतदाता !

 निकाय चुनाव में नगर निगम और 10 नगर पंचायतों के मतदाताओं की संख्या पिछली बार के मुकाबले चार लाख तक बढ़ सकती हैं।

 निकाय चुनाव में नगर निगम और 10 नगर पंचायतों के मतदाताओं की संख्या पिछली बार के मुकाबले चार लाख तक बढ़ सकती हैं। पुनरीक्षण अभियान के बाद सात नवम्बर से शनिवार तक एक लाख 91 हजार मतदाताओं का नाम कम्प्यूटर में दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार कुल नगरीय निकाय मतदाताओं की संख्या सभी फार्म दर्ज किए जाने के बाद साढ़े तीन से चार लाख बढ़ सकती है।

भारी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब

इनमें एक लाख 82 हजार नगर निगम और 9553 नगर पंचायत के मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद दावे आपत्तियां मांगी गई थीं। इस दौरान कई जगह भारी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब मिले। जानकीपुरम विस्तार में 30 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची में नहीं थे। इनमें से बड़ी संख्या में मतदाता नए बने अपार्टमेंटों में रहने वाले हैं। लोगों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने आनन फानन लोगों के फार्म भरवाए। अब जिन नए मतदाताओं ने आवेदन किया उनके नाम कम्प्यूटर पर दर्ज किया जा रहा है। 17 तक नाम जोडऩे, मृतकों के नाम हटाने और संशोधन का कार्य चलेगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

10 नगर पंचायतों में अब 1.80 लाख मतदाता

अक्टूबर के अंत में जारी अनंतिम सूची के मुताबिक राजधानी के नगर निगम क्षेत्र में 25.64 लाख मतदाता हैं। 2017 में इनकी संख्या 23.23 लाख थी। सूची के मुताबिक 10 नगर पंचायतों में अब 1.80 लाख मतदाता हैं। 2017 में आठ नगर पंचायतों में 1.16 लाख मतदाता थे। इस बार मोहनलालगंज व बंथरा जैसी दो नगर पंचायत बढऩे के बाद 64,798 मतदाता बढ़ गए हैं।

यह भी पढ़ें: बलरामपुर की ओपीडी में जांचें नहीं होने पर नाराज मरीज और तीमारदारों का हंगामा !

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। …

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button