आग की तरह वायरल हो रहा है आम्रपाली का ये गाना, अभिनेत्री के रोमांटिक अंदाज को किया जा रहा बेहद पसंद !

भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी के छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी की धाक जमाने वाले सुपरहिट एक्टर खेसारी लाल यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी के छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी की धाक जमाने वाले सुपरहिट एक्टर खेसारी लाल यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने फिल्मी करियर में भोजपुरी सिनेमा को एक के बाद एक हिट फिल्में और गाने तोहफे में दिए हैं तो वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे ने जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में खूब नाम कमाया है। आम्रपाली दुबे को अक्सर निरहुआ के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते देखा होगा। लेकिन जब भी आम्रपाली दुबे की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ नजर आई है हमेशा सुपर डुपर हिट साबित हुई है।

इन दोनों को एक वायरल वीडियो में रोमांस का तड़का लगाते हुए देखा जा सकता है, जिसके चलते वीडियो को आग की तरह वायरल हो रहा है। बीते काफी दिनों से खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म डोली सजा के रखना का एक गाना बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से जीता दर्शकों का दिल

वायरल हो रहे गाने का टाइटल ‘पिया जी के मुस्की’ रखा गया हैं। इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने में खेसारी लाल और आम्रपाली को ताबड़तोड़ डांस करते देखा जा सकता है, दोनों अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। यह गाना SRK म्यूजिक पर 3 दिन पहले रिलीज किया गया है। मात्र 3 दिन में इस गाने के 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हो गए हैं।

इस गाने में खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे किसी की शादी में आये हैं। और एक दूसरे से नैन मटक्का करते जा रहे हैं और एक दूसरे को चैलेंज दे रहे हैं।

Khesari Lal Bhojpuri Song Piya Ji Ke Muski: आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल के गाने 'पिया जी के मुस्की' ने जीता फैन्स का दिल, Amrapali and Khesari Lal song 'Piya Ji Ke Muski'

आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव के इस गाने को 58000 से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस सुपरहिट फ़िल्म में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ साथ रक्षा गुप्ता और विनोद मिश्रा जैसे भोजपुरी सिनेमा के कई अन्य नामी सितारे दिखाई दिए हैं।

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button