Bhojpuri Hot Video: आम्रपाली दुबे का ये गाना सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल, फैंस  को बना रहा है दीवाना !

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी सिनेमा के ऐसे सितारे हैं, जो अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) ( निरहुआ ) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी सिनेमा के ऐसे सितारे हैं, जो अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इन दोनों के गाने आते के साथ ही इंटरनेट पर बवाल कर देते हैं। अब हाल ही में इनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर सनसनी मचाए हुए है। इस गाने का टाइटल ‘बोले जिया पिया पिया हो’ (Bole Jiya Piya Piya Ho) है। ये गाना फिल्म Raja Babu का है।

प्यार भरा गीत है आम्रपाली दुबे का ये भोजपुरी सॉन्ग

गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे उन चुनिंदा भोजपुरी सुपरस्टार में से एक हैं जो अपने दम पर किसी भी फिल्म या गाने को हिट कराने का दमखम रखती है। कुछ इस तरह आम्रपाली दुबे का बोले जिया पिया पिया हो भोजपुरी गाना भी सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है। इस गाने में आप देख सकते हैं कि आम्रपाली दुबे अपने प्यार के प्रति भावनाओं को प्रकट कर रही हैं। साथ ही गांव की गोरी के अंदाज में आम्रपाली दुबे का लुक भी बेहद लाजवाब लग रहा है, तो वहीं निरहुआ के साथ उनकी कैमिस्ट्री भी काफी जच रही है।

गाने को बेहद पसंद कर रहे फैंस

इस गाने में आम्रपाली खेतों के बीचों-बीच डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में ये साफ दिखाई दे रहा है कि आम्रपाली सुहाने मौसम के मजे ले रही हैं और अपने पिया को याद कर रही हैं।

ये गाना आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माया गया है। गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं, इसलिए अब तक इसको 60,279,260 बार देखा जा चुका है। इसके अलावा इस गाने को कल्पना और अलोक कुमार ने गाया है, जिसको Wave Music Bhojpuri चैनल ने अपलोड किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button