इस खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, जाने धोनी को लेकर क्या बोल गए उनके खास दोस्त !
फिजाओं में चर्चा सरेआम है कि यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है। पर करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के चहेते माही 2024 में भी आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे।

फिजाओं में चर्चा सरेआम है कि यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है। पर करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के चहेते माही 2024 में भी आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि उस शख्स ने बोली है, जिसका हर फोन कॉल महेंद्र सिंह धोनी उठाते हैं। आपको अगर याद होगा, तो भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बयान दिया था कि माही कभी उनका फोन नहीं उठाते और धोनी तक पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
धोनी 2024 में भी आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे ?
सोच कर देखिए कि कोहली का फोन ना उठाने वाले धोनी इस खिलाड़ी का फोन जरूर उठाते हैं और उनसे अपनी फिटनेस पर चर्चा करते हैं। वर्षों से इन दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी को क्रिकेट का राम-लखन कहा जाता रहा है। इसी खिलाड़ी ने बयान दिया है कि धोनी 2024 में भी आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि उनके जीवन का आखिरी मैच चेन्नई के मैदान पर घरेलू फैंस के बीच होगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं साफ किया है वह कब संन्यास लेंगे। उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए यह साफ है जल्द ही उन्हें क्रिकेट को अलविदा कहना होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रवींद्र जडेजा के हवाले
पिछले साल जब 40 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रवींद्र जडेजा के हवाले कर दी थी, तब लगा कि यह धोनी का अंतिम साल है। पर कप्तानी के दबाव में जडेजा टूट कर बिखर गए और बल्ले से 10 मुकाबले खेल पर 19 की घटिया औसत से सिर्फ 116 रन बना सके। रवींद्र जडेजा के खराब प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉलिंग में भी उनके हिस्से केवल 5 विकेट आए। नतीजा यह हुआ कि रवींद्र जडेजा से कप्तानी लेकर वापस महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी गई।
जडेजा के मुंबई इंडियंस जॉइन करने की भी खबरें
फिर जब लगभग चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, उस वक्त किसी रहस्यमई चोट के कारण जडेजा ने अंतिम 4 मुकाबलों के लिए टीम का साथ भी छोड़ दिया। तब महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा के बीच अनबन की खबरें लगातार सुर्खियों में थी। कहा जा रहा था कि जड्डू ने माही से बगावत कर दी है। बीच में जडेजा के मुंबई इंडियंस जॉइन करने की भी खबरें आई, लेकिन अब जडेजा का बयान आया है कि मैंने यह माही भाई को बता दिया है
मेरी लगातार फोन के जरिए महेंद्र सिंह धोनी से बातचीत
मेरी क्रिकेट यात्रा महेंद्र सिंह चौहान, जो जामनगर में मेरे कोच थे, और महेंद्र सिंह धोनी, जो चेन्नई टीम में मेरे कप्तान हैं, के बीच है। मेरी क्रिकेट यात्रा इन दो महेंद्र के बीच ही रही है। जडेजा के इस तरह प्यार जताने के बाद धोनी के आईपीएल करियर को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है। ऐसे में धोनी के आईपीएल 2024 खेलने का बयान उस खिलाड़ी ने दिया है, जिसने कहा था कि मैं महेंद्र सिंह धोनी के लिए क्रिकेट पहले खेला और हिंदुस्तान के लिए बाद में। जी हां, बात मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना की हो रही है। सुरेश रैना ने कहा है कि धोनी की फिटनेस शानदार है और वह विकेटकीपिंग भी उम्दा कर रहे हैं। मेरी लगातार फोन के जरिए महेंद्र सिंह धोनी से बातचीत हो रही है और वह जी-जान से आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं।
42 वर्ष की आयु में क्या महेंद्र सिंह धोनी एक दफा फिर आईपीएल खेल पाएंगे ?
उनसे स्थापित हुए संपर्क के बूते मैं यह कह सकता हूं कि महेंद्र सिंह धोनी 2024 का आईपीएल खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं। रैना ने साथ ही कहा कि इसके लिए माही का इस सीजन बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी होगा। वह जमके अभ्यास कर रहे हैं, आपने उनके वीडियो देखे होंगे। जिस तरह से वह बड़े शॉट खेल रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि धोनी अच्छा करेंगे और चेन्नई को जीत दिलाएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अगले साल 42 वर्ष की आयु में क्या महेंद्र सिंह धोनी एक दफा फिर आईपीएल खेल पाएंगे?
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।