राजस्थान की इस लड़की ने किया भगवान विष्णु संग विवाह, वजह सुन उड़ सकते है आपके होश !

श्री कृष्ण की सबसे बड़ी भक्त मीरा बाई के बारे में कौन नहीं जनता।भगवान कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति इतनी महान थी कि यह व्यापक रूप से

श्री कृष्ण की सबसे बड़ी भक्त मीरा बाई के बारे में कौन नहीं जनता।भगवान कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति इतनी महान थी कि यह व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है कि मीरा ने अपना जीवन भगवान कृष्ण को समर्पित कर दिया, भक्ति गीतों की रचना की, और भक्ति आंदोलन काल की सबसे महत्वपूर्ण कवि-संत बन गईं। क्या आप इस आधुनिक युग में किसी भी भगवान के लिए ऐसे प्रेम और भक्ति की कल्पना कर सकते हैं? जी हां, राजस्थान की एक लड़की ने भगवान विष्णु से विवाह कर साबित कर दिया है कि वह आज की मीरा है।

 

लड़की ने की भगवान से शादी

सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आपको बता दें राजस्थान की एक महिला ने सामाजिक रीति-रिवाजों और रिश्तेदारों और घरवालों के कहने से तंग आकर शादी कर ली है। पर आप सोच रहे होंगे की शादी करना कौन सी अनोखी बात हो गयी तो हम आपको बता दें यह असामान्य शादी समारोह इसलिए सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि इस शादी में कोई दूल्हा नहीं है। पर एक लड़की भगवान विष्णु से ही शादी करती हुई नज़र आ रही है। इस कार्यक्रम में पूजा से लेकर फेरी तक सभी रस्में हुईं, बता दें यह अनोखी शादी राजस्थान में जयपुर के अंतर्गत गोविंदगढ़ के पास एक गांव में हुई। बता दें भगवन से शादी करने वाली लड़की का नाम पूजा सिंह है जिनकी उम्र 30 साल है।

क्या रही भगवान से शादी करने की वजह

इस अनोखी शादी की वजह पूछने पर पूजा ने कहा कि उन्होंने शादी न करने का फैसला इसलिए लिया था क्योंकि वह अपने माता-पिता को लगातार लड़ते देख बड़ी हुई थीं। हालांकि, जैसे-जैसे वह बड़ी हुई, उसे रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने शादी के लिए ताना मरना शुरू कर दिया।लोगों की मांगों से तंग आकर उसने मंदिर में बैठे ठाकुरजी से विवाह करने का निश्चय किया। भगवान विष्णु की बहुत बड़ी भक्त होने के कारण, उन्हें ठाकुरजी से विवाह करने में कोई संकोच नहीं था। यही एकमात्र तरीका था जिससे लोगों ने उनकी शादी के बारे में बात करना बंद कर दिया। अब इस अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button