इन पांच फिल्मो ने KGF एक्टर Yash को बनाया सुपरस्टार, जरूर देखें!
KGF एक्टर Yash की इन पांच फिल्मो को देखना न भूले। जिसमे एक्टर यश का शानदार अंदाज देखने को मिलेगा। आज हम बताएँगे यश की टॉप पांच फिल्में।
फिल्म “केजीएफ 2” का फंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आ चूका हैं, जिसमे एक्टर यश का शानदार अंदाज देखने को मिलेगा। यश के नाम से मशहूर नवीन कुमार गौड़ा साउथ सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। यश एक्शन से भरपूर प्लॉट्स और इंटेंस डायलॉग्स के लिए जाने जाते हैं। आज हम बताएँगे की यश की कौनसी फिल्म सबसे ज्यादा हिट रही,
ये हैं फिल्में:
“केजीएफ” फिल्म जो की साल 2018 में आई थी। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था और इसमें यश के साथ श्रीनिधि शेट्टी ने अभिनय किया था।
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “गुगली” फिल्म साल 2013 में आई थी। यश और कृति खरबंदा के बीच की बेहतरीन केमिस्ट्री ने इस फिल्म को एक मनोरंजक फिल्म बना दिया। फिल्म का निर्देशन पवन वाडेयार ने किया था।
“मास्टरपीस” फिल्म 2015 में सिनेमाघरों में आई। फिल्म में शानवी श्रीवास्तव भी हैं और इसमें बहुत प्रतिभाशाली सुहासिनी मणिरत्नम भी शामिल हैं।
“मोग्गिना मनसू” फिल्म 2008 में रिलीज़ हुई थी और इसमें यश, राधिका पंडित, शुभा पूंजा और संगीता शेट्टी ने अभिनय किया था। रील-लाइफ जोड़ी यश और राधिका साल 2016 में वास्तविक जीवन में एक सतह बंधन में बंधे। इस फिल्म के निर्देशक शशांक हैं।
साल 2010 में आई यह फिल्म “मोडलासाला” यश की जिंदगी की बेहतरीन फिल्मो में से एक थी। इस फिल्म में यश लीड रोल में रहे और यह फिल्म हिट रही। रोमांटिक कॉमेडी में रेखा आर कुरुप ने भी अभिनय किया। यह फिल्म पुरुषोत्तम सी. सोमनाथपुरा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी।