युवक ने किन्नरों पर लगाया प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप, चाय पीकर हुआ था बेहोश !
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक ने किन्नरों पर उसके गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित का नाम शहजाद है जो....
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक ने किन्नरों पर उसके गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित का नाम शहजाद है जो शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। शहजाद ने आरोप लगाया कि वह इन किन्नरों को जानता था और उनके घर भी आता-जाता था। पुलिस ने शहजाद की शिकायत पर 2 नामजद किन्नरों समेत 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना बुधवार (26 अक्टूबर) की है।
2 दिन बाद घटना आयी सामने
शहजाद ने अगले दिन 27 अक्टूबर 2022 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वह थानाभवन थाना क्षेत्र के सोंटा रसूलपुर गांव का रहने वाला है। उसने अपनी शिकायत में किन्नर पिंकी और रेशमा पर आरोप लगाया है। पिंकी का असली नाम जब्बार बताया जाता है और रेशमा का असली नाम कालू है। अन्य आरोपित अज्ञात है। शहजाद ने अपनी शिकायत में कहा कि वह दर्जी का काम करता है। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं, जिनमें 1 बेटा और 2 बेटियां हैं।
शिकायत में शहजाद ने कहा कि घटना के दिन आरोपी किन्नरों ने शामली में कपड़े खरीदने के बहाने शहजाद को अपने साथ कार में बिठाया। आरोप है कि आरोपी ने रास्ते में शहजाद को चाय के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया। शहजाद का कहना है कि इस हालत में उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। बाद में उसे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर किसी जगह ले जाया गया।
पुलिस ने की शिकायत दर्ज
पीड़ित के मुताबिक, प्राइवेट पार्ट काटने के बाद आरोपी ने उसे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कहीं फेंक दिया। बाद में होश में आने पर उसने खुद को थाना भवन चीनी मिल के आसपास पाया। शहजाद ने पुलिस को शिकायत दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 328 और 326 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।