# यूपी राजनीति : विधायकों के विधानसभा का रास्ता, दिल्ली से लगभग तय

इस बार 28 कैबिनेट मंत्री , 11 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व 23 राज्यमंत्री होंगे शामिल, तीन उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति जताई गई

योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रिमंडल ( cabinet ) हुआ दिल्ली में फाइनल हुआ है। शपथ ग्रहण के समय औपचारिक घोषणा होना शेष रह गया है। सूत्रों के अनुसार तीन उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति जताई गयी है। तो वहीं इसबार भी जातीय समीकरण साधने की कवायद है। मंत्रिमंडल का गठन 2024 को लक्ष्य बनाकर होगा।

उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी

इस बार कुल 62 मंत्री शपथ लेंगे। जिसमे 28 कैबिनेट मंत्री , 11 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व 23 राज्यमंत्री शामिल होंगे। इस बार केशव मौर्या को संगठन में भेजने की तैयारी की जा रही है। बेबी रानी मौर्या को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति जताई जा रही है। साथ ही दिनेश शर्मा भी संगठन में शामिल हो सकते है। कयास ये भी लगाए जा रहें हैं कि ए के शर्मा को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिल सकती है।

नेताओ को मंत्री पद से संतोष

तो वहीं प्रदेश के तीसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में असीम अरुण को कमान मिल सकती है। अहम मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी इस बार सुरेश खन्ना को फिर से मिलेगी। टोक वहीं सतीश माहाना भी बनेंगे मंत्री लेकिन दोनों नेताओ को मंत्री पद से संतोष करना होगा।

ये बन सकते है मंत्री

इस बार ब्रजेश पाठक, दयाशंकर सिंह, जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदी गुप्ता, सूर्य प्रताप शाही, पंकज सिंह ,राजेश्वर सिंह , रामपाल वर्मा , अदिति सिंह , अपर्णा बिष्ट यादव, श्रीकांत शर्मा , आशुतोष टंडन , मोहसिन रजा, अनिल राजभर ,संदीप सिंह मंत्री बनेंगे। तो वहीं डॉक्टर महेंद्र सिंह को संगठन में वापस भेजने की तैयारी कि जा सकती है। इसके साथ ही सहयोगी अपना दल को दो , निषाद पार्टी को एक मंत्री पद देने पर सहमति बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button