प्रियंका चोपड़ा के स्ट्रगल का अनदेखा सच !
बॉलीवुड की देसी गर्ल जिनकी लाइफ काफी स्ट्रगल भरी थी उनको काफी कुछ सुनने को मिला है प्रियंका ने सभी तरह की फिल्म्स की और वाहवाही भी खूब लूटी जबसे इनकी शादी निक के साथ हुयी तबसे इनकी जिंदगी में काफी सुधार आ गया है

बॉलीवुड की देसी गर्ल जिनकी लाइफ काफी स्ट्रगल भरी थी उनको काफी कुछ सुनने को मिला है प्रियंका ने सभी तरह की फिल्म्स की और वाहवाही भी खूब लूटी जबसे इनकी शादी निक के साथ हुयी तबसे इनकी जिंदगी में काफी सुधार आ गया है इनकी एक्टिंग का जलवा न सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित है बल्कि इन्होने अपना जलवा हॉलीवुड में भी कायम रखा है। जब प्रियंका अपनी कामयाबी की तरफ बड़ी तो उनके कामयाबी में काफी अटकलके आयी जिनका सामना उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ किया।
बॉलीवुड की देसी गर्ल की स्ट्रगल भरी लाइफ
यकीनन इस मुकाम पर पहुंचने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने संघर्ष किया है और डायरेक्टर की अश्लील डिमांड भी सुनी है। ये चौंकाने वाला खुलासा प्रियंका चोपड़ा ने इस इंडस्ट्री में 21 साल गुजारने के बाद किया है। प्रियंका चोपड़ा का ये खुलासा चौंकाने वाला तो है ही बॉलीवुड के कुछ लोगों की घिनौनी सोच भी बताता है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू मे साल 2002 और 2003 के बीच के इस वाक्ये का खुलासा किया है। उस वक्त वो इंड्स्ट्री में नई नई थीं और एक फिल्म के लिए उन्हें अंडरकवर एजेंट बनने का रोल मिला था। इस फिल्म में वैसे तो कई सिडक्टिव सीन थे लेकिन एक सीन के लिए डायरेक्टर ने अजीबोगरीब पेशकश कर दी।
प्रियंका चोपड़ा के डायरेक्टर का घिनौना सच
डायरेक्टर ने प्रियंका चोपड़ा के स्टाइलिश से कहा कि प्रियंका चोपड़ा के कपड़े नहीं उसका अंडरवियर देखना है नहीं तो फिल्म को कोई क्यों देखने आएगा। डायरेक्टर इस घिनौनी डिमांड को सुनकर पहले तो प्रियंका चोपड़ा को लगा कि उनका हुनर किसी काम का नहीं है। लेकिन वो किसी शर्त पर ऐसे काम के लिए तैयार नहीं थीं। उन्होंने दो दिन काम करने के बाद फिल्म छोड़ दीं। इतना ही नहीं उन्होंने प्रोडक्शन हाउस के पैसे भी भरे। प्रियंका चोपड़ा ने उस वक्त कहा कि वो ऐसे घटिया आदमी की शक्ल देखकर रोज रोज काम नहीं कर सकतीं। इसलिए फिल्म छोड़ देना ही बेहतर समझा।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।