Independence Day 2022: रूस के आसमान की शान बढ़ाता तिरंगा, भारतीय दूतावास ने वीडियो किया जारी !

भारत अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है, उसी बीच रूस में भारतीय दूतावास के ट्वीटर अकाउंट से शेयर हुए एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया है।

भारत अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है, उसी बीच रूस में भारतीय दूतावास के ट्वीटर अकाउंट से शेयर हुए एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया है। देश में चल रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह के दौरान मास्को में एक पैराशूट से ‘तिरंगा’ फहराया गया जिसका नज़ारा जिसने भी देखा बस तारीफ ही की।

रूस के आसमान में लहराया तिरंगा

रूस में भारतीय दूतावास ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक स्काईडाइवर रूस के ऊंचे आसमान में पैराशूट से भारतीय ध्वज फहराता हुआ नज़र आ रहा हैं साथ ही में वीडियो में कैप्शन दिया गया है कि, “रूस के आसमान में सबसे ऊपर तिरंगा बड़े गर्व के साथ फहराया जाता है क्योंकि हम आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान मनाते हैं।”यह मन मोह लेने वाला वीडियो 1 मिनट और 26 सेकंड का हैं। वीडियो में तिरंगा फहराने के साथ-साथ स्काईडाइवर को एक रोमांचित मोड़ देते हुए देखा जा सकता हैं। रूस के आसमान में इंडिया का तिरंगा लहराना भी इस बात का संकेत दे रहा की भारत और रूस के सम्बन्ध कितने मैत्रीपूर्ण हैं।

इस साल बहुत ख़ास होगा 15 अगस्त

आजादी के 75 साल के सम्मान में इस साल आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा हैं जिसमे भारत के लोगों की संस्कृति और उपलब्धियों के शानदार अतीत के सम्मान में जश्न मनाया जा रहा है।वहीं इस साल भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए, पीएम मोदी ने पिछले महीने “हर घर तिरंगा” अभियान शुरू किया, जिससे लोगों को तिरंगा घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उन्होंने देश के सभी वासियों को अपनी DP और प्रोफाइल फोटो में तिरंगे को स्थान देने का निवेदन किया था।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button