CRIME: सौतेले पिता का परिवार सालो तक करता रहा RAPE, 28 साल बाद महिला ने दर्ज कराई शिकायत !

उत्तर प्रदेश अलीगढ़ से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक महिला ने 28 साल बाद अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।

उत्तर प्रदेश अलीगढ़ से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक महिला ने 28 साल बाद अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि महिला ने जिन लोगो के खिलाफ ये आरोप लगाए है वो लोग कोई और नहीं बल्कि उसके परिवार के ही कुछ सदस्य थे।

सौतेले पिता के परिवार ने किया कई सालो तक बलात्कार

पीड़िता के साथ यह गुनाह उस वक्त किया जाता रहा जब वह वह सात साल की बच्ची थी। 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसका यौन उत्पीड़न 19 साल की उम्र तक जारी रहा। पहली बार उसके साथ यह दुष्कर्म उसके एक सौतेले चाचा ने किया जब वह महज सात सात कि थी। जिसके बाद उसने इस बात कि शिकायत उसने अपनी माँ से की तो माँ ने उसे कुछ दवा खिला कर चुप रहने को बोल दिया। फिर यह सिलसिला खतम नहीं हुआ कुछ समय बाद एक दूसरे सौतेले चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और यह सिलसिला चलता रहा। महिला का आरोप है कि 19 साल की उम्र तक अलग-अलग जगहों पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज करने से किया मना

मिली जानकारियों के अनुसार में पुलिस ने पहले महिला की FIR करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसने एसएसपी, राष्ट्रीय महिला आयोग और मुख्यमंत्री के Grievance Redressal Portal से संपर्क किया। जिसके बाद FIR आईपीसी की धारा 376 (rape), 323 (to hurt voluntarily), 504 (intentional insult with intent to disturb the peace), और 506 (criminal intimidation) के तहत दर्ज की गई थी।

महिला के पति ने दिया उसका साथ

महिला की शादी जनवरी 2011 में हुई थी। सेना के  पूर्व अधिकारी की पत्नी 35 वर्षीय महिला ने बताया कि इस मामले पर उसके पति ने पूरा साथ देते हुए इस साल 11 अप्रैल को उसके सौतेले पिता के घर ले गए. जहां सारी घटना बताने के बाद उसके पति के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया महिला ने बताया अब उसके पति भी उसके साथ हैं तो वह अब न्याय के लिए अपनी आखरी साँस तक लड़ेगी।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button