इटावा: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की योजना का पुलिस ने किया खुलासा !
महिला ने अपने पति को जान से मारने के लिए सुपारी दी थी। जिसके बाद उसका पति बाल बाल बच गया था। आपको बता दें ,आरोपी महिला के

महिला ने अपने पति को जान से मारने के लिए सुपारी दी थी। जिसके बाद उसका पति बाल बाल बच गया था। आपको बता दें ,आरोपी महिला के पति मुकुट सिंह को 30 दिसंबर को गोली मार कर घायल किया गया था। जिसके बाद इस साजिश में शामिल मुकुट सिंह की पत्नी और पूरन सिंह को गिरफ्तार किया गया।
एक लाख रुपए में दी गई थी हत्या की सुपारी
आरोपी महिला का जिसके साथ अवैध सम्बन्ध चल रहा था वह उसकी रिश्ते में चाची लगती थी। आरोपी महिला के प्रेमी राकेश ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर चाचा की हत्या की योजना बनाई थी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन में एक तमंचा,एक कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद की।
आपको बता दें एक लाख रुपए में दी गई थी हत्या की सुपारी 30 हजार रुपए पेशगी के तौर पर दिया गया था घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार का इनाम देने की घोषणा एस एस पी संजय कुमार वर्मा ने की है लगातार हो रहे अपराधों पर एसएसपी द्वारा धर पकड़ तेजी से कर रही है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर TWITTER, इंस्टाग्राम INSTAGRAM और यूट्यूब YOUTUBE पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।