रूस – यूक्रेन के बीच जारी जंग के ” तीन प्रमुख कारण ” !

आज हम आपको बताने जा रहे है वो तीन खास वजह जिसको लेकर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है

रूस व यूक्रेन के बीच तनातनी जारी है। दोनों देशो में से कोई भी झुकने व हथियार डालने को तैयार नहीं है। जहाँ एक ओर यूक्रेन भारत समेत अपने पश्चमी देशों से मदद की गुहार कर रहा है। वहीं रूस ( russia ) अपने इरादे पूरी दुनिया को बता चुका है।

किस कारण से यूक्रेन पर हमला किया

लेकिन सवाल उठता है की आखिर रूस ने किस कारण से यूक्रेन पर हमला किया ? उसका आखिर मकसद क्या है ? आज हम आपको बताने जा रहे है वो तीन खास वजह जिसपर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया |

नाटो से रूस को नफरत

रूस नहीं चाहता है की यूक्रेन व सारे पश्चमी देश नाटो के जरिये अपनी भागीदारी बढ़ाये। 2014 के बाद से जिस तरह से यूक्रेन व अन्य पश्चमी देशों ने अपनी भागीदारी इस संगठन के जरिये बढ़ाने का काम किया है। इसके साथ ही हाल ही वर्षो में यूक्रेन की आर्थिक व सैन्य ताकत दोनों में ही बढ़ोतरी हुई है। जिसको लेकर रूस खफा है।

अलगावादियों व राष्ट्रवादियों की भिड़ंत

जो दूसरा सबसे बड़ा कारण है | वो है यूक्रेन में रहने लोगो की पश्चमी देशों का हिस्सा बनने व खिलाफ में रहने वाले लोगों की की पैरवी। मतलब यूक्रेन का एक बड़ा तबका पश्चमी देशों का हिस्सा बनने पर जोर दे रहा है। तो वहीं दूसरी ओर यूक्रेन की बड़ी आबादी इस बात के खिलाफ है।

रूस की अपनी महत्वाकांक्षा

तीसरी व सबसे प्रमुख वजह अगर मानी जाए तो वो रूस की महत्वाकांक्षा भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि रूस 1991 में यूक्रेन सोवियत संघ से अलग हुआ। कई बार क्रीमिया को लेकर दोनों देशों में टकराव हुआ। जिसको लेकर रूस इस बार आर पार की लड़ाई में दिख रहा है। फ़िलहाल ये जारी जंग अभी और कितनी जाने लेगा व यह मसला कैसे हल होगा ? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button