रिटायर मुख्य इंजीनियर के खिलाफ जांच में नगर निगम नहीं कर रहा सहयोग, भ्रष्टाचार के थे आरोप !

लखनऊ नगर निगम से दो महीने पहले रिटायर मार्ग प्रकाश और आरआर विभाग के मुख्य अभियंता के खिलाफ हो रही ईओडब्ल्यू जांच में नगर निगम सहयोग नहीं कर रहा है।

लखनऊ नगर निगम से दो महीने पहले रिटायर मार्ग प्रकाश और आरआर विभाग के मुख्य अभियंता के खिलाफ हो रही ईओडब्ल्यू जांच में नगर निगम सहयोग नहीं कर रहा है। ईओडब्ल्यू लगातार नगर निगम को पत्र लिख रहा है। घोटाले से जरूरी दस्तावेज मांग रहा है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी दस्तावेज नहीं दे रहे हैं। इससे ईओडब्ल्यू रिटायर मुख्य अभियंता राम नगीना त्रिपाठी के खिलाफ अभी तक जांच नहीं कर पाया है।

तीन नवंबर को नगर आयुक्त को लिखा पत्र

नगर निगम के रिटायर मुख्य अभियंता पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। शासन की सिफारिश पर आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्लयू) ने उनके खिलाफ खुली जांच शुरू की है। शासन के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी इस मामले में तीन नवंबर को नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि पूर्व में कई बार रिटायर चीफ इंजीनियर की जांच के लिए दस्तावेज मांगे गए लेकिन अफसर इसे उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। जिसकी वजह से जांच नहीं हो पा रही है।

लेखाधिकारी को भी लिखा गया पत्र

मुख्य अभियंता के खिलाफ जांच के लिए आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन नगर आयुक्त सहित विभिन्न अफसरों को 32 पत्र लिख चुका है। इनमें से करीब 14 पत्र अकेले नगर आयुक्त को लिखे गए हैं। शासन के साथ नगर निगम के वित्त एवं लेखाधिकारी को भी पत्र लिखा गया है। लेकिन अभी तक उसे दस्तावेज नहीं उपलब्ध कराए गए हैं। कमिश्नर को भी पत्र लिखा गया है। इस बार शासन ने ईओडब्ल्यू की ओर से विभिन्न अफसरों को लिखे गए पत्रों की क्रमांक सहित उनकी सूची भी भेजी है।

अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय के मुताबिक इस मामले में ईओडब्ल्यू से जो पत्र आए थे उसे अधिष्ठान के जरिए मार्ग प्रकाश विभाग भेजा गया था। मार्ग प्रकाश विभाग को जवाब भेजना था। इसमें क्या प्रगति हुई है यह जानकारी करके बता पाएंगे।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। …

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button