मिली कामयाबी : यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र लीक का मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार।

अब तक 4 प्रबंधक, 3 प्रधानाचार्य, 10 शिक्षक, 5 प्राइवेट कोचिंग शिक्षक और 3 क्लर्क शामिल, मामले में अब तक 46 लोगों की गिरफ्तारी हुई

लख़नऊ – यूपी बोर्ड ( up board ) के इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र लीक का मास्टरमाइंड अरेस्ट हो गया है।

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक होने में बड़ा खुलासा किया है।

बलिया पुलिस ने जांच के बाद यूपी बोर्ड के पेपर लीक में खुलासा है।

पेपर लीक का निर्भय नारायन सिंह मास्टरमाइंड निकला है।

महाराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज का निर्भय नारायन सिंह प्रबंधक है।

निर्भय नारायन सिंह ने पेपर निकाल कर प्रिंट आउट कराया था।

अंग्रेजी विषय के 2 शिक्षकों से पेपर हल कराया गया था।

निर्भय नारायन सिंह ने 25 से ₹30 हजार प्रति छात्र के हिसाब से साल्व्ड कॉपी बेची थी।

निर्भय नारायन सिंह और राजीव प्रजापति ने सोशल मीडिया से अन्य लोगों को भी स्कैन कॉपी भेजी थी।

सॉल्वड पेपर भेजने और पैसे वसूलने की पुलिस ने पुष्टि की है।

बैंक अकाउंट और पेटीएम ट्रांजैक्शन से पुलिस ने पुष्टि की है।

बलिया पुलिस ने 7 टीमों का गठन किया था।

अब तक 4 प्रबंधक, 3 प्रधानाचार्य, 10 शिक्षक, 5 प्राइवेट कोचिंग शिक्षक और 3 क्लर्क शामिल है।

इंटरमीडिएट के अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक मामले में अब तक 46 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

बता दे कि 30 मार्च को होने वाला अंग्रेजी विषय का द्वितीय पाली का पेपर आउट हुआ था।

यूपी के 24 जिलों में पेपर लीक के चलते द्वितीय पाली की परीक्षा रद्द की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button