Breaking News: बुझ गया जादू का सितारा, नही रहे जादुई डायनासोर दिखाने वाले OP Sharma

जादू की दुनिया का एक सितारा जादूगर ओपी शर्मा हमेशा के लिए सो गए। काफी लंबे समय से लगातार बीमार चल रहे। दोनों किडनी खराब....

जादू की दुनिया का एक सितारा जादूगर ओपी शर्मा हमेशा के लिए सो गए। काफी लंबे समय से लगातार बीमार चल रहे। दोनों किडनी खराब हो गई थी। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। दुनिया उनके जादू के शो को हमेशा याद करती रहेगी। पिछली बार 13 सितंबर 2019 को वह आगरा आए थे। इस दौरान सूरसदन में उन्होंने कई दिन तक अपने जादू के शो किए थे, लोगों ने उनके जादू को खूब सराहा था।

इतिहास के पन्नों में छिपे जादुई डायनासोर को दिखाया

रूमाल से कबूतर उड़ाना, बक्से में आदमी को बंद कर उसे कर दिया था गायब, बतादें कि जादूगर ओपी शर्मा ने रूमाल को कबूतर में बदल कर उसे उड़ाया था। एक इंसान को बक्से से गायब करने के साथ साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में सिमटे हुए विशालकाय डायनासोर को जादूई रूप में दिखाया और सूरसदन में पलक झपकते ही उस पर काबू भी पा लिया था। शो के दौरान उन्होंने खूंखार चिंपैंजी को एक सुंदर लड़की बनाकर सभी को हैरान कर दिया था। उस समय वे यहां अपनी 150 सदस्यीय टीम के साथ आए थे।

कई लोगों व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

राजामंडी निवासी राजकुमार अस्थाना ने बताया कि ओपी शर्मा के जादू के शो का बच्चों से लेकर बड़ों तक में विशेष उत्साह था, जिसे देखने हम सब जाया करते थे।

जादूगर अखिलेश ने उनके निधन को एक अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि ओपी शर्मा जादू का पर्याय थे, उनके जाने से जादू के क्षेत्र में बड़ी हानि हुई है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button