5 मई को होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इस बात का रखें ध्यान

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगने जा रहा है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। बता दें कि जब चंद्रमा और...

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगने जा रहा है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। बता दें कि जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण होता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ माना गया है। चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल लग जाता है, जिसमें सभी तरह के शुभ कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। लेकिन, इस साल भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिससे यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन चंद्र ग्रहण के दौरान सभी राशियों और खासकर गर्भवती महिलाओं को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन गतिविधियों से बचना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां और बच्चे पर बुरा असर पड़ता है।

ग्रहण के दौरान तनाव मुक्त रहने के लिए हर समय भगवान के नाम का जाप करते रहना चाहिए। साथ ही मन में नकारात्मक विचार नहीं आने चाहिए। इस दौरान विवाद और तनाव से भी बचना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान सोने से बचें। इसलिए खासकर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान सोने से परहेज करना चाहिए। माना जाता है कि इससे बच्चे के दिमाग पर चोट लगती है।

 

ग्रहण समाप्त होने के बाद गर्भवती महिलाओं को पवित्र जल से स्नान करना चाहिए। इसलिए संभव हो तो ग्रहण के बाद गंगाजल या पवित्र जल में जल मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से माता और संतान दोनों से ही ग्रहण दोष दूर हो जाता है।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button