यूपी में डबल इंजन की सरकार के इंजन आपस में टकरा रहे है : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव का दामन जबसे चाचा शिवपाल ने थामा तबसे लेकर अब तक अखिलेश एक नई सीढ़ी चढ़ते जा रहे है

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव का दामन जबसे चाचा शिवपाल ने थामा तबसे लेकर अब तक अखिलेश एक नई सीढ़ी चढ़ते जा रहे है जिसका परिणाम मैनपुरी उपचुनाव में भी प्रत्यक्ष रूप से दिखा था जब उनकी पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से भारी जीत हासिल हुई थी।

चाचा शिवपाल ने थामा था अखिलेश का दामन

आपको बता दे की अखिलेश यादव मेयर प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे थे. समाजवादी पार्टी ने सीमा प्रधान को चुनावी मैदान में उतारा है। अखिलेश यादव लिसाड़ी गांव, अंजुम पैलेस, गोलकुआं, इस्लामाबाद और कांच के पुल तक रोड शो करते हुए परतापुर हवाई पट्टी पहुंचे। मेरठ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि बीजेपी बताए स्मार्ट सिटी का पैमाना क्या है।

Nikay Chunav 2023 :अखिलेश यादव का रोड शो, छतों से खूब हुई पुष्प वर्षा, देखिए उत्साह की तस्वीरें - Saharanpur Nikay Chunav 2023: See Photos Of Akhilesh Yadav Road Show - Amar

 

मेयर प्रत्याशी के समर्थन में अखिलेश ने किया रोड शो

मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अब तक क्या किया। स्मार्ट सिटी के नाम पर कब तक छलावा किया जाता रहेगा? उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने स्मार्ट सिटी की खामियां छिपाने के लिए अमेरिका की कंपनी को हायर किया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के शहरों का सबसे बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़ा और गंदगी का अंबार है। जब से बीजेपी सरकार आई है, नाले- नालियों की गंदगी गंगा में समा रही है। सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट के बारे में सवाल करने पर तमंचा जवाब मिलता है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के इंजन आपस में टकरा रहे हैं।

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Know what has changed | UP Nagar Nikay Chunav 2023: इस बार कितना अलग होगा यूपी निकाय चुनाव? जानें क्या हुए बदलाव | Patrika News

 

निकाय चुनाव के परिणाम ऐतिहासिक होगे

निकाय चुनाव में इंजनों को उत्तर प्रदेश की जनता उखाड़ फेंकेगी। 17 नगर निगमों में जीत के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है. निकाय चुनाव के परिणाम ऐतिहासिक होंगे। सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने पहलवान का समर्थन किया और कहा न्याय दिलाना है तो इनको दिलाइए।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button