Sonbhadra: चारा खाने खेत में घुसी गाय, गाँव के निवासी ने किया कुल्हाड़ी से वार किया अधमरा !
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली अंतर्गत महुआरिया गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।जानवरों पर हो रहे अत्याचारों दिल दहला रही
Sonbhadra: सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली अंतर्गत महुआरिया गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।जानवरों पर हो रहे अत्याचारों दिल दहला रही महुआरिया गांव में एक गाय को खेत में फसल चरते समय कुल्हाड़ी से मार दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम महुआरिया केरामनाथ यादव की गाय फसल चरते चरते गांव के किसी दूसरे व्यक्ति दिनेश के खेत में चरने चली गयी थी इस दौरान किसी ने गाय के शरीर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। गाय तुरंत बेहाल हो गयी और व्ही गिर पड़ी गाय के शरीर में ही कुल्हाड़ी फंस गई थी।
कुल्हाड़ी से किया वार
इस मामले में पीड़ित रामनाथ यादव ने रोते बिलखते पुलिस के पास शिकायत दर्ज की उसका आरोप है कि उसकी गाय खेत में चरते हुए दिनेश के खेत की ओर चली गई थी. इससे नाराज होकर उसने गाय पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिया । इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज
गौ रक्षक दल सोनभद्र की टीम ने भी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। टीम ने मुख्यमंत्री से डीएम सोनभद्र से सोशल मीडिया के जरिए मामले की जानकारी देने को कहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर दुधी थाने में धारा 428, 506 भादवी एवं 11 गौहत्या एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि गाय का इलाज पशु चिकित्सक ने किया।