CM के जनता दरबार में शामिल होने आए फरियादी मजदूर की दीवार से गिरकर मौत !

पुलिस के मुताबिक, राजकुमार के पिता अक्षय लाल मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजकुमार भी उनके साथ मजदूरी करता था।

लखनऊ। प्रधान से परेशान होकर उसकी शिकायत करने के लिये मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शामिल होने आए मजदूर की लामार्टीनियर ब्वायज कालेज की दीवार से सोमवार को गिरकर मौत हो गई। फरियादी राजकुमार (35) ललितपुर के उदयपुरा बानपुर इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था।

पुलिस के मुताबिक, राजकुमार के पिता अक्षय लाल मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजकुमार भी उनके साथ मजदूरी करता था। गांव के प्रधान रामरतन और उनके करीबी रामस्वरूप, राजाराम समेत कई लोगों ने 11 मार्च को घर में घुसकर उनके बेटे राजकुमार को पीटा था। विरोध करने पर हमलावरों ने महिलाओं को भी पीट दिया था। इस हमले में घायल उनका बेटा राजकुमार अस्पताल में भर्ती था। इसकी शिकायत बानपुर थाने की पुलिस से की गई लेकिन प्रधान के रसूख के आगे उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

पोस्टमार्टम हाउस पर अक्षय ने बताया कि प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर राजकुमार शनिवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। इस पर वह लखनऊ में रुक गया था। सोमवार को वह फिर जनता दर्शन में पहुंचा था। जनता दर्शन कार्यक्रम नहीं था लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उससे प्रार्थना पत्र ले लिया था।

पोस्टमार्टम में मौत की वजह सिर में चोट बताया गया है। राजकुमार के दांये कान से भी काफी खून निकला था। परिवारीजन शव लेकर ललितपुर चले गये हैं। पुलिस के मुताबिक, अक्षय ने बताया कि गांव का प्रधान रामरतन दबंग है। वह उस पर व उसके परिवार पर सपा को ही वोट देने का दबाव बना रहा था। बेटे व परिवार ने भाजपा का समर्थन किया था। इस पर रामरतन रंजिश रखने लगा था। इसके विवाद ही में उसने 11 मार्च को हमला किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button