Maharastra: ऑटो चालक ने छात्रा से अभद्रता कर, उसे सड़क पर बुरी तरह घसीटा, वीडियो वायरल !
सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया हैं जिसमे दिन दहाड़े एक ऑटो रिक्शा चालक एक लड़की को अपने रिक्शे से बुरी तरह खींचता हुआ नज़र आ रहा है।
सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया हैं जिसमे दिन दहाड़े एक ऑटो रिक्शा चालक एक लड़की को अपने रिक्शे से बुरी तरह खींचता हुआ नज़र आ रहा है। यह पूरा मामला महाराष्ट्र के ठाणे शहर से सामने आया है। साथ ही आपको बता दें घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे पर पूरा ऑटो रिक्शा चालक की पूरी करतूत कैद हो गई।
#Maharashtra#Thane@ThaneCityPolice@MumbaiPolice
ठाणे स्टेशन के पास रिक्शावाले ने लड़की को छेड़ा, विरोध करने पर उसे चलती रिक्शा में घसीटते हुए ले गया pic.twitter.com/EO3NKn01fX— Sweta Gupta (@swetaguptag) October 14, 2022
ऑटो चालक ने की छेड़खानी
मिली जानकारियों के अनुसार 21 साल की एक कॉलेज छात्रा कॉलेज जा रही थी। तभी वीडियो में दिख रहे ऑटो के चालक ने लड़की पर भद्दे कमेंट किए। जिसके बाद छात्रा ने उनके विरोध में आरोपी ऑटो रिक्शा चालक को पकड़कर रोकने का प्रयास किया तभी ऑटो चालक ने रिक्शा स्पीड में दौड़ा लिया। इसके बाद छात्रा सड़क पर ही करीब 500 मीटर तक घसीटती चली गई। घटना सुबह करीब 6.45 बजे की बताई जा रही है।
गंभीर रूप से घायल छात्रा
घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने कई टीमें बनाकर फरार आरोपी को ट्रैक करने के लिए लगा दिया है
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।