CM Yogi के कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी ,सांसद संघमित्रा मौर्य ने बहाए आंसू !

बदायूं क्लब मैदान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में CM Yogi के पहुंचने से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी सांसद संघमित्रा मौर्य अचानक से रोने लगीं।

बदायूं क्लब मैदान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में UP के CM Yogi Adityanath के पहुंचने से कुछ देर पहले स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी सांसद संघमित्रा मौर्य अचानक से रोने लगीं। इसका कारण अभी पता नहीं चला है। कुछ मिनट बाद वह सामान्य हुईं, तब तक मुख्यमंत्री भी आ चुके थे। बता दें, की इस बार BJP ने उनका ट‍िकट काटकर दुर्विजय शाक्य को प्रत्याशी बनाया है।

CM योगी के कार्यक्रम में मंच पर फूट-फूटकर रोने लगीं सांसद संघमित्रा मौर्य,  बदायूं से ट‍िकट कटना है वजह! - sanghmitra maurya daughter of swami prasad  maurya cried on stage in CM

राजा दशरथ की कहानी सुनकर हुई भावुक

BJP ने सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य का टिकट काटकर दुर्विजय सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। Samajwadi Party के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के मुकाबले में BJP ने अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज प्रांत पर दांव लगाया है। मंच पर भावुक होने को लेकर जब संघमित्रा से बात हुई तो उन्‍होंने बताया क‍ि उनके पास गुलाब देवी बैठी थीं। वह राजा दशरथ की कहानी बहुत भावुक तरीके से सुना रही थीं, वही सुनकर आंख नम हो गई थीं और कोई बात नहीं थी।

Republic Bharat - रिपब्लिक भारत on X: "'और दूसरे सवाल पूछो'... Swami Prasad  Maurya पर सवालों से बेटी संघमित्रा हुईं परेशान. . . . #swamiprasadmaurya  #sanghamitramaurya #upnews #badaun ...

देश में बनाया गया था भय का वातावरण

बदायूं में ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व‍िपक्ष पर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, “2014 से पहले क्या स्थिति थी… दुनिया में भारत का सम्मान नहीं रह गया था। कहीं नक्सवाद था, कहीं आतंकवाद था। देश में भय का वातावरण बनाया गया था। परिवारवाद के नाम पर देश में लूट खसोट करने की छूट उन लोगों को दी गई थी। वे लोग अराजकता फैला रहे थे। गरीबों के हकों पर डकैती डाली जा रही थी।”

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button