योजनाबद्ध तरीके से की गई ” किन्नर ” की हत्या , दोस्तों पर शक गहराया
मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित पलटन छावनी में निवास कर रहे | आयुष्मान सिंह उर्फ जोया की हत्या ( murder ) कर दी गई है । हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला है । बुधवार की दोपहर को बंद कमरे में शव देख मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई
जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है।
किराए पर कमरा लेकर निवास करता था
मृतक आयुष्मान उर्फ जोया राजाजीपुरम C- 2048 का रहने वाला है। मृतक लगभग 5 माह से पलटन छावनी में नेमचंद यादव के मकान में किराए पर कमरा लेकर निवास करता था। मृतक किन्नर था जिस वजह से अपने परिवार से अलग रह रहा था। मृतक के साथ अक्सर फैजान और रोहित नामक युवक आया जाया करते थे।
हत्या लोहे की रॉड से मारकर की गई
बीती रात को भी फैजान नामक युवक मृतक के साथ आया हुआ था। लेकिन सुबह से किसी ने भी फैजान को नहीं देखा था। किन्नर की हत्या सिर पर बोतल या किसी लोहे की रॉड से मार कर की गई है।
फॉरेंसिक टीम के साथ स्थानीय पुलिस पहुंची
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह की मानें तो कण्ट्रोल रूम से एक कमरे में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ स्थानीय पुलिस पहुंची थी। मृतक की पहचान आयुष्मान सिंह उर्फ जोया (20) के पिता संजीव सिंह की ओर से तहरीर दी गई है। मृतक ने कुछ साल पहले ही ऑपरेशन से अपना ट्रांसजेंडर बदलवाया था।
शरीर पर चोंट के निशान भी मिले
मृतक फैजान के साथ ही रहता था। मृतक के शरीर पर चोंट के निशान भी मिले है। पिता की तहरीर पर फैजान को नामजद किया गया है। फैजान की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।