Football: सुनील छेत्री, मनीषा कल्याण को एआईएफएफ पुरुष और महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया !

फुटबॉलर सुनील छेत्री को मंगलवार को सातवीं बार एआईएफएफ फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया, वहीं महिला वर्ग की बात करे तो मनीषा कल्याण को 2021-22 सीज़न के लिए महिला वर्ग में पहला स्थान दिया गया।

फुटबॉलर सुनील छेत्री को मंगलवार को सातवीं बार एआईएफएफ फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया, वहीं महिला वर्ग की बात करे तो मनीषा कल्याण को 2021-22 सीज़न के लिए महिला वर्ग में पहला स्थान दिया गया। साथ ही छेत्री और कल्याण को उनके संबंधित राष्ट्रीय टीम के कोच इगोर स्टिमैक और थॉमस डेननरबी द्वारा विजेता के रूप में नामित किया गया था।आपको बता दे 2007 में पहली बार सुनील छेत्री को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। साथ ही उन्होंने 2011, 2013, 2014, 2017, 2018-19 सीज़न में इसे जीता।

किसे मिला 2021-22 में एआईएफएफ पुरस्कार

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण,मेन्स फ़ुटबॉलर ऑफ़ द ईयर सुनील छेत्री साथ ही महिला इमर्जिंग फ़ुटबॉलर ऑफ़ द ईयर का खिताब मार्टिना थोकचोम तो वहीं मेन्स इमर्जिंग फ़ुटबॉलर ऑफ़ द ईयर विक्रम प्रताप सिंह साथ ही वर्ष का सर्वश्रेष्ठ रेफरी क्रिस्टल जॉन और वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरी: उज्ज्वल हलदर को एआईएफएफ पुरस्कार से नवाजा गया।

कल्याण पहली बार बनी महिला टीम की ओर से फुटबॉलर ऑफ़ दी ईयर

आपको बता दे मनीषा कल्याण के लिए यह उनका पहला महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर पुरस्कार था उन्होंने यह पुरस्कार 2020-21 के सीज़न में में जीता था।उसी के साथ कल्याण ने हाल ही में साइप्रस के शीर्ष डिवीजन विजेताओं अपोलोन लेडीज के साथ एक बहु-वर्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जिसने 2022-23 यूईएफए महिला चैंपियंस लीग के क्वालीफाइंग दौर में जगह बनाई है।साथ ही अन्य पुरस्कारों की बात करे तो मार्टिना थोकचोम को 2021-22 महिला इमर्जिंग फ़ुटबॉलर ऑफ़ द ईयर नामित किया गया था, और विक्रम प्रताप सिंह को दो राष्ट्रीय टीम के कोचों द्वारा 2021-22 मेंस इमर्जिंग फ़ुटबॉलर ऑफ़ द ईयर चुना गया था।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button