Himachal Pradesh New CM: सुक्खू ने प्रतिभा सिंह से की मुलाकात, कहा- हिमाचल की जनता को देंगे ईमानदार प्रशासन !

हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh Legislative Assembly) में कांग्रेस विधायक दल की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh Legislative Assembly) में कांग्रेस विधायक दल की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान इस दौरान हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अब संशय खत्म हो हुआ चुका है। ऐसे में मुख्यमंत्री की दौड़ में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेरहवीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री CM की रेस सबसे आगे रहे हैं।

सुक्खू ने प्रतिभा सिंह को किया आमंत्रित

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इस सिलसिले में वह आज हिमाचल प्रदेश के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। ऐसे में मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को आंमत्रित करते हुए कहा कि, यह उनका दायित्व है।

  • जो प्रदेश में पार्टी को आगे लेकर चलती हैं, जो हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं।
  • उनके पास जाना और उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करना।
  • यह पहला आमंत्रण है जो हम उनको दे रहे हैं।

मुख्य बिंदु

  • सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि, सत्ता केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए होनी चाहिए।
  • ऐसे में उन्होंने कहा- वह हिमाचल की भोली-भाली जनता को एक स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन देने की कोशिश करेंगे।
  • शपथ ग्रहण समारोह राजधानी शिमला के रिज मैदान पर होना प्रस्तावित है।
  • अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
  • प्रशासनिक स्तर पर लगभग सभी तैयारियां पूरी हैं।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है।
  • ऐसे में सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
  • इसके अलावा मौजूदा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे।
  • जानकारी के मुताबिक मंत्रियों के नाम जल्द तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कैंटीन में पार्टी पर लगी रोक, मारपीट के बाद छात्रों से मिले चीफ प्रॉक्टर !

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button