इन चीजों के इस्तेमाल से खत्म हो सकती है शुगर की बीमारी, पढ़ें ये खास टिप्स !

डायबिटीज के मरीजों के मन में ब्लड शुगर को खत्म करने को लेकर यह सवाल आता है। ऐसे में आपको बता दें कि हां, शुगर को जड़ से....

डायबिटीज के मरीजों के मन में ब्लड शुगर को खत्म करने को लेकर यह सवाल आता है। ऐसे में आपको बता दें कि हां, शुगर को जड़ से नियंत्रित किया जा सकता है। आप घर पर ही कुछ तरीके अपनाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए हम आपको डायबिटीज कंट्रोल करने के कुछ उपाय बताते हैं।

* जामुन के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है:-

जामुन एक बहुत ही गुणकारी फल है। वहीं जामुन के बीजों से मधुमेह रोगियों का भी इलाज किया जा सकता है। इसके बीजों को आप किसी भी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसके बीजों को पीसकर चाय बनाकर पिएंगे तो भी आपको फायदा मिलेगा। वहीं आप चाहें तो जामुन के बीजों को पानी में भिगो दें और अगले दिन उस पानी का सेवन करें। इससे भी आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं।

*अंजीर के पत्तों से मिलेगा फायदा:-

अंजीर के पत्तों से मधुमेह रोग भी दूर होता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट अंजीर के पत्ते चबाते हैं तो यह शुगर को कंट्रोल करने में मदद करेगा। इसके अलावा आप इन पत्तों को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।

* मेथी शुगर को भी करती है कंट्रोल:-

मेथी भी डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप सोच रहे हैं कि मेथी से आपको फायदा नहीं होगा तो आप गलत साबित हो सकते हैं। इसके लिए आपको इसका नियमित सेवन करना होगा। गंभीर रोगियों को बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button