हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या !

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जांच पड़ताल में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश के अमेठी में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में हाईस्कूल की परीक्षा ( exam ) देने जा रहे छात्र की सरेराह गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद की है।

स्कूल से महज 100 मीटर दूरी पर

कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव निवासी सुशील कुमार सिंह का पुत्र सौरभ उर्फ देवांश सिंह 18 वर्ष आज हाई स्कूल परीक्षा का अंतिम पेपर देने के लिए घर से कॉलेज जा रहा था। स्कूल से महज 100 मीटर दूरी पर रास्ते में ही हमलावरों ने उसे अपनी गोली का निशाना बना दिया। सूचना जैसे ही घर पहुंची वैसे ही वहां कोहराम मच गया। वही खबर मिलते ही एसपी दिनेश सिंह भी मृतक के घर पर पहुंचे हैं।

पहले मारा फिर कट्टे से गोली मार दिया

मृतक के चाचा विनोद सिंह ने बताया कि रसूलाबाद में इम्तिहान देने जा रहा था हाईस्कूल का लास्ट पेपर था। स्कूल पहुंचने से 100 मी पहले एक पुल पड़ता है। उसी पर चार पांच लोग इसको घेर कर मारने लगे। इसके साथ एक लड़का विशाल भी था वो भाग गया। इसको लाठी डंडों से पहले मारा फिर कट्टे से गोली मार दिया।

बाइट-विनोद सिंह (मृतक छात्र का चाचा)

गोली क्यों मारी गई इस पर मृतक के चाचा ने कहा कि वो तो वही बता सकता है जो रहा नहीं। लेकिन पुलिस डेढ़ घंटे बाद पहुंची है। और सीएचसी पर न ले जा करके जिला अस्पताल लेकर आई। कुछ दिन पहले तीन लड़कों ने इसकी बाइक में टक्कर मारा था। तब यह भाग गया था।

बाइट-दिनेश सिंह (एसपी अमेठी)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button