Twitter: एलन मस्क ने ट्विटर पर बड़ी तादाद में कर्मचारियों की छंटनी शुरू की , रिपोर्ट में दावा !
'एलन मस्क' (Elon Musk) ट्विटर (Twitter) से कर्मचारियों की छटनीं को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
‘एलन मस्क’ (Elon Musk) ट्विटर (Twitter) से कर्मचारियों की छटनीं को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान बीते दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platform) पर कंपनी का अधिग्रहण होने का सौदा पूरा हो गया है। जानकारी के अनुसार एलन मस्क ने सबसे पहले कंपनी के भारतवंशी सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है और सुर्ख़ियों में भी बने हुए हैं।
ट्विटर पर कर्मचारियों की छंटनी हुई शुरू
हाल ही में स्पेस एक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने 44 बिलियन अमेरिकी डालर में खरीद लिया है। इस सिलसिले में अधिग्रहण के तुरंत बाद ही उन्होंने बड़े फैसले लेना शुरू कर दिया है।
मुख्य सूचना
- ट्विटर (Twitter) के नए प्रमुख एलन मस्क ने कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी शुरू करने की नई योजना बनाई है।
- ऐसे में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, कई मैनेजर की छटनीं के लिए कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है।
- इस सिलसिले में मस्क हेडकाउंट में कटौती करने वाले हैं।
- कंपनी में कर्मचारियों की संख्या सिर्फ 75% ही की जा सकती है।
महत्वपूर्ण जानकारियां
- नवंबर की पहली तारीख से पहले कर्मचारियों की छटनी की जा सकती है।
- कर्मचारियों को मुआवजे के तौर पर स्टॉक अनुदान देने के लिए निर्धारित किया गया है।
- मस्क ने ट्विटर के निवेशकों को बताया है कि वो ट्विटर को निजी तौर पर देखेंगे।
- वह कंटेंट मॉडरेशन नियमों को वापस लेंगे साथ ही आय के नए रास्तों को ढूंढेंगे।
- काउंसिल कंटेंट से जुड़े हुए सभी फैसलों को लेकर जवाबदेह होगी।
- एलन मस्क ट्विटर जल्द ही एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन करने वाले हैं।
- यह जानकारी मस्क ने खुद ट्वीट कर दी है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।