Khatauli Assembly By Election 2022: सपा-राष्ट्रीय लोकदल मिलकर लड़ेंगे उपचुनाव, 8 दिसंबर को किसकी होगी जीत ?

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपचुनाव (By-Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lokdal) ने अब विधानसभा उप चुनाव में भी उतरने की तैयारी कर ली है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपचुनाव (By-Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lokdal) ने अब विधानसभा उप चुनाव में भी उतरने की तैयारी कर ली है।

RLD उम्मीदवार ने किया गठबंधन का ऐलान

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसका ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी साफ कह दिया है, इन तीन सीटों में से कौन सी सीट किस के खाते में जाएगी और किस सीट पर सपा या आरएलडी (RLD) के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस सिलसिले में दोनों पार्टियों ने आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुख्य सूचना

  • यूपी उपचुनाव में सपा और आरएलडी एक बार फिर से तीनों सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
  • मुजफ्फरनगर में जयंत सिंह चौधरी ने एक कार्यक्रम में मंगलवार को बड़ा बयान दिया है।
  • राष्ट्रीय लोकदल खतौली विधानसभा के उप चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी।
  • इनकी पार्टी का प्रत्याशी पार्टी के सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगा।
  • दोनों पार्टियों में सीटों को लेकर भी सहमति बन चुकी हैं।
  • रामपुर विधानसभा सीट और मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।
  • वहीं खतौली सीट पर आरएलडी का उम्मीदवार मैदान में चुनाव लड़ेगा।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • चुनाव आयोग ने खतौली विधानसभा उप चुनाव के लिए 10 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया करने का कार्यक्रम फाइनल किया है।
  • मैनपुर लोकसभा सीट, रामपुर व‍िधानसभा सीट के साथ ही 5 दिसंबर को खतौली व‍िधानसभा सीट पर भी मतदान होगा।
  • इस सीट पर नामांकन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है।
  • 18 को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
  • 21 को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है।
  • परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button