Sonu Sood ने की Graduate Chaiwali की मदद, बोले – ‘अब कोई नहीं हटाएगा’ !

बिहार की राजधानी पटना में चाय की दुकान चलाने वाली प्रियंका गुप्ता की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने हाथ बढ़ाया है।

बिहार की राजधानी पटना में चाय की दुकान चलाने वाली प्रियंका गुप्ता की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने हाथ बढ़ाया है। सोनू सूद ने बताया कि अब प्रियंका की चाय की दुकान को कोई नहीं हटाएगा। पिछले दिनों पटना नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत प्रियंका की चाय की दुकान को सीज कर दिया था। इसके बाद प्रियंका ने अपना वीडियो शेयर कर बताया कि उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है, जिससे वह अपना बिजनेस नहीं चला पा रही हैं।

सोनू सूद ने दी जानकारी

सोनू सूद ने अब प्रियंका गुप्ता की मदद के लिए पहल की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह का इंतजाम कर लिया गया है। अब प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा। बिहार आओ और जल्दी से अपने हाथ से चाय पियो। जय हिन्द।’

प्रियंका का वीडियो वायरल हुआ था

वीडियो में प्रियंका गुप्ता ने कहा था- ‘मैंने बिहार में कुछ अलग करने की सोची और लोग भी मुझे सपोर्ट कर रहे थे, लेकिन ये बिहार है और यहां महिलाओं की स्थिति किचन तक ही सीमित है. लड़कियों को आगे बढ़ने का अधिकार नहीं है। पटना में और भी कई स्टॉल हैं। यहां कई अवैध गतिविधियां चल रही हैं। शराब बेची जा रही है, लेकिन अगर कोई लड़की अपना धंधा चलाने की सोचती है तो उसे बार-बार परेशान किया जाता है.

कौन हैं प्रियंका गुप्ता?

बता दें कि प्रियंका गुप्ता अर्थशास्त्र में स्नातक हैं और नौकरी नहीं मिलने के कारण उन्होंने कुछ समय पहले पटना वीमेंस कॉलेज के सामने अपना चाय का स्टॉल लगाया था. हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह बहुत जल्द गोपालगंज में अपनी फ्रेंचाइजी की पहली चाय की दुकान शुरू करने जा रही हैं.

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button