नई दिल्‍ली में ई-श्रम पोर्टल में कुछ नई सुविधाओं का किया गया शुभारंभ !

श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को दिल्ली में असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल की उपयोगिता बढ़ाने के उद्देश्य से नई सुविधाओं की शुरुआत की

श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को दिल्ली में असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल की उपयोगिता बढ़ाने के उद्देश्य से नई सुविधाओं की शुरुआत की। नई सुविधाओं में ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से ई-श्रम पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार के अवसरों, स्किलिंग, अप्रेंटिसशिप, पेंशन योजनाओं, डिजिटल स्किलिंग और राज्यों की योजनाओं से जोड़ना शामिल है। अपने परिवारों के साथ पलायन करने वाले प्रवासी श्रमिकों को बाल शिक्षा और महिला केंद्रित योजनाएं प्रदान करने के लिए प्रवासी श्रमिकों के परिवार के विवरण को दर्ज करने के लिए एक सुविधा भी जोड़ी गई है।

श्रमिक कल्याण बोर्ड के साथ साझा करने के लिए एक नई सुविधा

इसके अतिरिक्त, ई श्रम पर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के डेटा को संबंधित भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के साथ साझा करने के लिए एक नई सुविधा जोड़ी गई है ताकि उनका पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके और उनके लिए योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

डेटा साझाकरण पोर्टल भी लॉन्च

मंत्रालय ने ई-श्रम पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजनाओं के लक्षित कार्यान्वयन के लिए सुरक्षित रूप से राज्य और केंद्रशासित प्रदेश सरकारों के साथ ई-श्रम लाभार्थियों के डेटा को साझा करने के लिए एक डेटा साझाकरण पोर्टल भी लॉन्च किया है। 26 अगस्त 2021 को लॉन्च होने के बाद से 28.87 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए 26 अगस्त 2021 को ईश्रम पोर्टल लॉन्च किया, जो आधार से जुड़ा हुआ है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button