#Solar Eclipse 2022: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कैसे मिलेगा शुभ लाभ ?

यह ग्रहण अमावस्या के दिन लग रहा है और इस दिन शनिवार का दिन पड़ रहा हैं। शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या को शनिचारी अमावस्या कहा जाता है।

कल यानी शनिवार को साल 2022 का पहले सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण 30 अप्रैल से 1 मई के बीच मध्यरात्रि 12:15 बजे शुरू होगा और सुबह 4:8 बजे तक चलेगा। बता दें, यह ग्रहण अमावस्या के दिन लग रहा है और इस दिन शनिवार का दिन पड़ रहा हैं। शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या को शनिचारी अमावस्या कहा जाता है।

यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही इसे सूतक काल माना जाएगा। धार्मिक मान्यता के मुताबित, जहां ग्रहण नहीं दिखता वहां उसका प्रभाव नहीं पड़ता है। यह ग्रहण भारत के किसी भी क्षेत्र में नहीं दिखेगा। इसलिए इस ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं होगा।

ग्रहण का दिन और समय:

दिन: 30 अप्रैल, 2022
समय: सुबह 12:15 से 4:08 बजे तक यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव के दक्षिण-पश्चिमी भाग में दिखाई देगा।

ऐसे मिलेगा शुभ लाभ :

इस दिन स्नान, दान और पितरों की पूजा की जाती है। सूर्य ग्रहण से पहले भी पितरों का श्राद्ध और स्नान करना शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 30 अप्रैल की रात 12 बजे से ग्रहण शुरू हो जाएगा, इसलिए उससे पहले पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना शुभ रहेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button