तो इसलिए ढक दी जाती है ये ” प्रसिद्ध मस्जिद “

जानकारी देते हुए नजदीकी व्यक्ति समद ने बताया की मस्जिद पर किसी तरह का रंग ना पड़े इसीलिए मस्जिद को जिला प्रशासन द्वारा ढक दिया गया है

होली ( holi ) का पर्व रंगों का त्योहार होता है। जिसको लेकर जिला प्रशासन हर बार कड़ी तैयारियां करता है। वहीं होली पर्व को लेकर किसी भी तरीके का विवाद ना हो इसीलिए जिलेभर के प्रशासन के साथ पुलिस बल भी पूर्ण रूप से मुस्तैद रहता है।

वही होली पर्व के चलते जिला प्रशासन द्वारा अब्दुल करीम चौराहे पर स्थित शहर की प्रसिद्ध मस्जिद को जिला प्रशासन द्वारा तिरपाल से ढक दिया गया है। आपको बता दें कि अब्दुल करीम चौराहे के आसपास मिश्रित आबादी है और होली पर रंग व गुलाल उड़ाया जाता है।

वहीं त्योहार के चलते समुदाय विशेष को कोई परेशानी ना हो इसीलिए अब्दुल करीम चौराहे की प्रसिद्ध मस्जिद को ढक दिया गया है। साथ ही व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मस्जिद के निकट पुलिस बल व पीएसी को भी तैनात किया गया है। जानकारी देते हुए नजदीकी व्यक्ति समद ने बताया की मस्जिद पर किसी तरह का रंग ना पड़े। इसीलिए मस्जिद को जिला प्रशासन द्वारा ढक दिया गया है।

बाइट- नजदीकी व्यक्ति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button