Bhojpuri Song: बहन ने तोड़ा आम्रपाली दुबे का घर, प्रवेश लाल की साली बन किया परेशान !

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है दोनों की केमिस्ट्री और दोनों का रोमान्स दर्शकों को खूब पसंद आता है। ऐसे में एक्ट्रेस का एक वीडियो सांग रिलीज़ हुआ है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रह है गाने का नाम ‘जीजा जी के जान’ है, जिसमे आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) परेशान कर रही हैं।

इस फिल्म का है ये गाना

दरअसल, आम्रपाली का जो नया गाना आया वो निरहुआ के साथ नहीं बल्कि उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव (Pravesh lal Yadav) के साथ आया है इस गाने को आज ही ‘निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड’ पर रिलीज़ किया गया है। इनकी जोड़ी को पहली बार पर्दे पर किसी गाने और फिल्म में रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। दोनों भोजपुरी फिल्म ‘साजन’ (Saajan) में दिखाई देने वाले हैं।

पहली बार पर्दे पर नज़र आएगी ये जोड़ी

इस गाने के वीडियो को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इस गाने को प्रवेश लाल के साथ प्रियंका सिंह (Pravesh Lal Yadav-Priyanka Singh Song) ने गाया है और दोनों की आवाज में कहर बरसा दिया है ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘साजन’ (Bhojpuri Film Saajan) का है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, प्रवेश लाल यादव और आकांक्षा दुबे को पहली बार पर्दे पर एक साथ देखा जाएगा।

आकांक्षा दुबे ने तोड़ा एक्ट्रेस का घर

इस गाने में एक्ट्रेस आकांक्षा प्रवेश की साली और आम्रपाली की बहन का रोल निभा रही है, जो कि अपनी दीदी-जीजा की जिंदगी में रोड़ा बनने का काम करती हैं। उनकी वजह से और उनकी फ़िज़ूल की हरकतों की वजह से आम्रपाली का बसा हुआ घर टूट जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक गलतफहमी और गलत हरकतों की वजह से बहन का घर तबाह हो जाता है।

आम्रपाली को नहीं पसंद बहन का रवैया

वहीं, फिल्म ‘साजन’ के वीडियो सॉन्ग ‘जीजा जी के जान’ (Bhojpuri Video Song Jija Ji ke jaan) में भी देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस आकांक्षा आम्रपाली को किस तरह से परेशान कर रही हैं। जबकि वो अपनी बहन आकांक्षा को अपने ऑनस्क्रीन पति के करीब देखना तक पसंद नहीं करती हैं। मगर ये बात उनकी बहन को समझ नहीं आती है और वो अपने जीजा प्रवेश लाल यादव के साथ कभी उनके पास तो कभी उनके बिस्तर में अलग अलग बहानों से नजदीक जाने की कोशिश करती है तरह तरह के बहाने तलाशती रहती हैं। वो इस गाने में कह रही हैं कि वो ‘अपने जीजा जी के जान हैं’। इसमें आम्रपाली को क्या दिक्कत है।

फिल्म के स्टारकास्ट में है इतने लोग

बहरहाल, अगर फिल्म ‘साजन’ की स्टारकास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें प्रवेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और आकांक्षा दुबे के अलावा संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, सृष्टि पाठक, रंभा साहनी, संतोष पहलवान और संतोष श्रीवास्तव जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी द्वारा किया गया है। सिनेमेटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह ने की है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button