Pakistan: पाकिस्तान में फिर हुई शर्मशार करने वाली हरकत, सिख लड़की को अगवा कर जबरन किया निकाह !

पाकिस्तान से फिर एक बेटी की ज़िंदगी तबाह करने खबर सामने आई है। जिसमे एक सिख लड़की की जबरन दूसरे सम्प्रदाय में शादी करा दी गयी।

पाकिस्तान से फिर एक बेटी की ज़िंदगी तबाह करने खबर सामने आई है। जिसमे एक सिख लड़की की जबरन दूसरे सम्प्रदाय में शादी करा दी गयी। जिसके बाद लड़की के परिवार वालो ने पुलिस से मदद मांगी तो पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत तक लेने से मना कर दिया।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ मामला

शनिवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत एक सिख लड़की दीना कौर को अगवा कर उसका जबरी निकाह कर दिया गया। इतना ही नहीं,दीना कौर का निकाह करवाने से पहले उसका धर्म परिवर्तन भी कर दिया गया। दीना कौर पेशे से टीचर हैं। जानकारी के मुताबिक वह शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली। स्कूल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसे अगवा कर उसका धर्म बदलवाकर जबरन निकाह करवा दिया गया।

 

भारत का मिल रहा साथ

पाकिस्तान में हुई सिख लड़की के साथ दुखद घटना पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है साथ ही सिरसा ने कहा कि वह इस मुद्दे पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से आग्रह करेंगे कि वह इस मुद्दे को पाकिस्तानी सरकार के समक्ष पुरजोर ढंग से उठाएं।

पिता कर रहे पूरा प्रयास

दीना कौर के पिता गुरबचन सिंह ने पुलिस से लेकर प्रशासन तक से गुहार लगाई मगर किसी ने तसल्ली बख्श जवाब नहीं दिया। गुरबचन सिंह ने कहा कि वह तब तक सड़कों पर प्रदर्शन करते रहेंगे, जब तक उन्हें इंसाफ नहीं दिया जाता।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button