आजम खां रिहा : लेने पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा ” यूपी के क्षितिज पर नया सूरज निकल रहा है”
उन्हें लेने के लिए उनके दोनों बेटे अब्दुल्ला और अदीब आजम के साथ ही शिवपाल यादव भी सीतापुर जेल पहुंचे थे
समाजवादी पार्टी (सपा) के सीनियर नेता व् पूर्व मंत्री आजम खान ( Azam khan ) आज शुक्रवार जेल से रिहा हो गए है। वो यूपी की सीतापुर जेल में करीब 27 माह तक जेल में रहे। जेल से बहार आने पर उनका स्वागत शिवपाल यादव और दोनों बेटों ने किया। तो वहीं उनकी रिहाई पर शिवपाल सिंह यादव व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट के माध्यम से ख़ुशी जताई है।
सपा मुखिया ने ट्वीट कर आजम का स्वागत किया है। अखिलेश ने लिखा, सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक आजम खान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नए मानक दिए हैं। पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुकदमों में बाइज्जत बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं
सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा. श्री आज़म ख़ान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फ़ैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं।पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुक़दमों में बाइज़्ज़त बरी होंगे।
झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 20, 2022
रिहाई से पहले शुक्रवार की सुबह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव एक ट्वीट में लिखा, “सूबे के आवाम के लिए यह सुखद है कि आजम खान साहब आज उनके चाहने वालों के बीच होंगे। मैं सीतापुर के लिए निकल चुका हूं, उत्तर प्रदेश के क्षितिज पर नया सूरज निकल रहा है। आइए, आजम खान साहब का इस्तकबाल करें।”
स्वागत एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/7kcGQiqzDi
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) May 20, 2022