सपने में इन- इन चीजों का दिखना होता है शुभ संकेत !

सपने में नजर आने वाली चीजें कई बार जीवन में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करती हैं। इन चीजों को कभी-कभी नजरअंदाज करना हानिकारक हो जाता है

सपने में नजर आने वाली चीजें कई बार जीवन में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करती हैं। इन चीजों को कभी-कभी नजरअंदाज करना हानिकारक हो जाता है, स्वप्न शास्त्र में उन चीजों के बारे में बताया गया है, जो सपने में दिखती हैं और उनके क्या मायने हो सकते है। सपने में यदि ये चीजें दिखाई दें तो इसके गहरे मायने होते हैं-

इन सपनो के होते है गहरे मायने

सपने में गंदे हाथ देखना –सपने में यदि आपके हाथ मैले दिखाई देते हैं तो यह अच्छा संकेत है। इसका अर्थ है कि जिस कार्य को कर रहे हैं उसमें सफलता मिलने वाली है।

सपने में मिट्टी को खोदना- सपने में मिट्टी खोदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि कुछ नया मिलने वाला है।

सपने में स्वयं को गरीब देखना- सपने में यदि आप खुद को गरीब हालत में देखते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत है। जिसका अर्थ ये है लक्ष्मी जी की कृपा आप पर जल्द बरसने वाली है।

सपने में गेंद खेलना-यह भी एक अच्छा संकेत माना गया है। इस तरह का सपना जीवन में धन की प्राप्ति का संकेत होता है।

सपने में घड़ी को देखना- वैसे तो घड़ी समय बताती है। लेकिन जब ये सपने में दिखाई दे तो इसको गंभीरता से लेना चाहिए। सपने में घड़ी को यदि टिकटिक करते देखें तो वह बताता है कि आप अपने महत्वपूर्ण समय को खराब न करें और समय के महत्व को जाने।

सपने में घोड़ा देखना- सपने में घोड़ा देखना भी एक शुभ संकेत है, यह प्रतीक है कि जिस कार्य को करने जा रहे हैं उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

सपने में ढ़ोल का बजना- सपने में यदि आप ढ़ोल को बजता देखते हैं तो ये अच्छा संकेत है। इस अर्थ होता है कि जीवन में बहुत जल्द कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button