दूल्हे को सिगरेट पीता हुआ देख दुल्हन ने शादी के बाद लौटाई बारात, जाने पूरी खबर !

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दूल्हे के सिगरेट पीने का मामला अचानक से प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया। इस पूरे मामले में आपको बता दे

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दूल्हे के सिगरेट पीने का मामला अचानक से प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया। इस पूरे मामले में आपको बता दे दुल्हन ने पूरी शादी हो जाने के बाद दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। जिसके पीछे के मसले कि बात करे तो शादी हो जाने के बाद दुल्हन ने दूल्हे को उसके दोस्तों के साथ सिगरेट पीते हुए देख लिया। जिसके बाद उसने तुरंत इतना बड़ा फैसला ले लिया। दुल्हन ने यह कहते हुए शादी से इंकार कर दिया कि कि उसे ड्रग्स लेने वाले लड़के पसंद नहीं हैं। वह नहीं जानती थी कि उसका होने वाला पति ड्रग एडिक्ट है। आज वह सिगरेट पी रहा है। क्या आप जानते हैं कि वह शराब भी पीते हैं? आप ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं कर सकते।

मंगलवार रातभर हुए ड्रामे के बाद जब बुधवार सुबह को पुलिस पहुंची

उन्नाव एक गांव की रहने वाली युवती की शादी कानपुर के परमपुरवा में तय हुई थी। मंगलवार रात करीब 10 बजे दुल्हन की बारात आई। इसके बाद जयमाला व फेरों का कार्यक्रम हुआ। लड़की द्वारा खड़े किये गए सवाल को लेकर उसे कई लोगों ने समझने कि भी कोशिश कि पर मामला शांत न होने पर मामले में समझौता हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे से लिए गए रुपयों को लौटाने की बात कही, तब जाकर मामला शांत हुआ। मंगलवार रातभर हुए ड्रामे के बाद जब बुधवार सुबह को पुलिस पहुंची। परियर चौकी में दोनों पक्षों को बुलाया गया। पुलिस ने शादी कराने की कोशिश की,पर दुल्हन ने पूरे मामले में बोलने से ही इंकार कर दिया।

तिलक समारोह में नकली गहने चढ़ाए थे।

वहीं इस पूरी कहानी का एक नया एंगल भी सामने आया है जिसमे ग्रामीणों में चर्चा है कि लड़की का किसी दूसरे जगह अफेयर चल रहा था, इस वजह से उसने नशे का बहाना देकर शादी से मना कर दिया। वहीं यह भी बात सामने आ रही है कि वहीं दूल्हे पक्ष का कहना है कि लड़का नशा नहीं करता है। बल्कि तिलक समारोह में नकली गहने चढ़ाए थे। इस बात से लड़की वाले नाखुश थे। लेकिन पता चलने पर दोबारा से असली गहने की बात बनी थी। बावजूद इसके दुल्हन पक्ष वाले नहीं माने और बारात लौटा दी

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button