बहराइच : सपा प्रत्याशी के समर्थक पर किया जानलेवा हमला, होटल में घुसकर बचाई जान

आरोप है की एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ करण वीर सिंह ने जिला पंचायत सदस्य विनोद वर्मा पर हमला किया

विधानसभा 284 क्षेत्र में भाजपा और सपा समर्थक ( suporter ) आमने-सामने आए। प्रचार-प्रसार कर वापस लौट रहे सपा समर्थक विनोद शर्मा की हॉकी व लाठी डंडे से पिटाई करी है।

भाजपा प्रत्याशी अरुण वीर सिंह के बेटे करण वीर सिंह पर लगा सपा प्रत्याशी के समर्थक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

होटल में घुस कर खुद की जान बचाई

आरोप है की एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ करण वीर सिंह ने जिला पंचायत सदस्य विनोद वर्मा पर हमला किया था। विनोद वर्मा ने रसिया मोड़ के पास यादव होटल में घुस कर खुद की जान बचाई है।

भाजपा प्रत्याशी के बेटे ने लाइसेंसी व अवैध असलहे से फायरिंग कर दहशत फैलाया था। भाजपा व सपा के समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल पुलिस ने वादी बनकर 11 नामजद व 25-30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

बाइट : राम हर्ष यादव, समाजवादी जिला अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button