समाजवादी पार्टी ने विवेकानंद जयंती पर किया अपने कैलेण्डर का विमोचन !
समाजवादी पार्टी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कलेक्टर का विमोचन किया। अखिलेश यादव की सहमति से स्वामी विवेकानंद जयंती पर कैलेंडर जारी किया गया।

समाजवादी पार्टी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कलेक्टर का विमोचन किया। अखिलेश यादव की सहमति से स्वामी विवेकानंद जयंती पर कैलेंडर जारी किया गया। उसी के साथ मुलायम सिंह यादव के नाम से एक कैलेंडर बनाएं। पार्टी के अनुसार कैलेंडर में समाजवादी पार्टी की नीतियों को रखा जाएगा। कैलेंडर के जरिए नेता के कार्यों और सपनों को दिखाया जाएगा। समाज की कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कैलेंडर के माध्यम से समाजवादी विचारधारा को बढ़ावा दिया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बीजेपी पर हमला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज विवेकानंद की जयंती पर एक कैलेंडर जारी किया। जिसके बाद उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में हजारों करोड़ रुपये साफ हो गए हैं लेकिन गंगा नदी साफ नहीं हुई है जो कुछ अच्छा था वह समाप्त हो गया है। भारतीय जनता पार्टी पैसा कमाने का जरिया बना रही है। जिन लोगों ने हमारा नाम लिया उन्हें क्या लाभ हुआ? पर्यटन के जरिए सरकारी रुपये कमाने का सिस्टम अलग रहा है।
एमओयू को लेकर किया सवाल
एमओयू कि बात करते हुए अखिलेश बोले कि पहले एमओयू का क्या हुआ? सरकार द्वारा जेपीएनआईसी भवन की हर बार जांच की जाती है। समाजवादी पार्टी की सोशल मीडिया टीम बदल दी गई है। आज तक जो हमने तहरीर दी है किसी पर भी मुकदमा नहीं हुआ हुआ। आखिर इसका मतलब यह क्यों है कि भारतीय जनता पार्टी को पुलिस चला रही है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर TWITTER, इंस्टाग्राम INSTAGRAM और यूट्यूब YOUTUBE पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।