# सलाम : 90 + दादी के बाद दादा ने किया देश का नाम रोशन !
इस बीच, केरल के पूर्व विधायक एमजे जैकब ने चैंपियनशिप में 200 मीटर और 80 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया
94 साल की दादी भगवानी देवी डागर कि खबर अभी पुरानी भी नहीं हुई थी कि अब 81 साल के दादा यानी एमजे जैकब ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भारत को स्पोर्ट किया है।
80 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया
आपको बता दें 100 मीटर दौड़ में भगवानी देवी ने स्वर्ण पदक जीता था। इस बीच, केरल के पूर्व विधायक एमजे जैकब ने चैंपियनशिप में 200 मीटर और 80 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है। चैंपियनशिप 29 जून से 10 जुलाई 2022 तक टाम्परे फिनलैंड में हुई थी।
स्वर्ण के अलावा भगवानी देवी ने दो कांस्य पदक भी जीते
प्रतियोगिता में 82 देशों ने भाग लिया। भारत एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक के साथ 36वें स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में एक स्वर्ण के अलावा भगवानी देवी ने दो कांस्य पदक भी जीते। सीपीआई (एम) के नेता एमजे जैकब ने 2006 के केरल विधानसभा चुनावों में पिरावोम निर्वाचन क्षेत्र में चार बार के विधायक टीएम जैकब को हराया।
एक कदम आगे बढ़कर 100 मीटर दौड़ में भाग लिया
फिर उन्हें एथलेटिक्स मीट खोलने के लिए आमंत्रित किया गया। एमजे जैकब, जो अपने कॉलेज में ट्रैक और फील्ड में चैंपियन थे, फिर एक कदम आगे बढ़कर 100 मीटर दौड़ में भाग लिया। हालांकि उन्होंने पदक नहीं जीता, लेकिन अब 16 साल बाद, 81 वर्षीय ने विश्व मंच पर एथलेटिक्स और सफलता के अपने प्यार को फिर से जगाया है।