कोलकाता में 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह में शामिल होंगे आरएसएस प्रमुख !

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे। संघ के सूत्रों के मुताबिक, मोहन भागवत नेताजी की विचारधारा, दूरदृष्टि और देश की आजादी के लिए उन्होंने कैसे लड़ाई लड़ी, इस बारे में बात करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों स्वयंसेवक भाग लेंगे। उनका कहना है कि भागवत के 18 जनवरी को कलकत्ता आने की उम्मीद है।

बैठक की तैयारियां जोरों पर

इस बैठक की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। संघ प्रमुख संशोधित नागरिकता कानून  (Amended citizenship law) और जन्म नियंत्रण विधेयक (birth control bill) जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अहम संदेश दे सकते हैं। बता दें 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में अधिवक्ता जानकीनाथ बोस के घर जन्मे नेताजी ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बोस की विवादित मृत्यु

सुभाष चंद्र बोस को आजाद हिंद फौज की स्थापना के लिए भी जाना जाता है। 18 अगस्त, 1945 को ताइपे में एक विमान दुर्घटना में बोस की मृत्यु विवादित है, केंद्र सरकार ने 2017 में एक आरटीआई में पुष्टि की कि इस घटना में उनकी मृत्यु हो गई।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर TWITTER, इंस्टाग्राम INSTAGRAM और यूट्यूब YOUTUBE पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button