रणबीर कपूर बने रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा, तस्वीरें हुई वायरल !

रणबीर की किस्मत एक बार फिर चमकने वाली है। उन्हें रोहित शेट्टी के साथ काम करने का मौका मिल गया है। दोनों जल्द ही साथ नजर आने वाले हैं।

हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। वहीं, अब लगता है रणबीर की किस्मत एक बार फिर चमकने वाली है। अब उन्हें रोहित शेट्टी के साथ काम करने का मौका मिल गया है। दोनों जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। अब कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर की रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में एंट्री हो गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों ने इन अफवाहों को हवा दे दी है।

Ranbir Kapoor seen wearing police uniform, rohit shetty, ranbir kapoor,  singham again, police, cop uniform, social media viral | पुलिस की वर्दी  पहने दिखे रणबीर कपूर: मूंछ लगाए रोहित शेट्टी के साथ

एनिमल’ के बाद अगली फिल्म का इंतजार

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म ‘एनिमल’ के हिट होने के बाद अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। इसी बीच रणबीर कपूर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर बॉलीवुड की फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ दिखाई दिए। इस तस्वीर में रणबीर कपूर एकदम अलग ही लुक में नजर में आ रहे हैं। जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा है कि रणबीर कपूर रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं।

Ranbir Kapoor बने Rohit Shetty के Cop Universe का हिस्सा?

रणबीर कपूर की अगली फिल्म को लेकर चर्चा

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का अब रणबीर कपूर हिस्सा बनने जा रहे हैं। रणबीर कपूर और रोहित शेट्टी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। रणबीर की इस तस्वीर को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर में रणबीर कपूर पुलिस की वर्दी पहने दिखाई दिए। रणबीर कपूर की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इस फोटो के वायरल होने के बाद रणबीर कपूर की अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा होने लगी है। आपको बता दें कि ये तस्वीरें एक एड शूट के दौरान की हैं।

Ranbir Kapoor seen wearing police uniform, rohit shetty, ranbir kapoor,  singham again, police, cop uniform, social media viral | पुलिस की वर्दी  पहने दिखे रणबीर कपूर: मूंछ लगाए रोहित शेट्टी के साथ

स्टार्स भी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा

अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण भी कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनी हैं। दीपिका पादुकोण के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे स्टार्स भी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन चुके हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button