राखी सावंत की माँ का हुआ निधन, एक्ट्रेस का हुआ रो-रो कर बुरा हाल !
अपने शरारती अंदाज से लोगों को एंटरटेन करने वाली राखी सावंत आज दुख की चादर में लिपटी हुई हैं. उन्होंने अपनी मां जया को हमेशा के लिए खो दिया है।

अपने शरारती अंदाज से लोगों को एंटरटेन करने वाली राखी सावंत आज दुख की चादर में लिपटी हुई हैं। उन्होंने अपनी मां जया को हमेशा के लिए खो दिया है। मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से जया भेड़ा ने जुहू के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली और सबको छोड़कर एक अलग ही दुनिया में चली गईं। उनके जाने से एक्ट्रेस का बुरा हाल है। पहले अस्पताल से वीडियो सामने आया था और अब मां के जाने के बाद राखी ने अपना आखिरी वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद पत्थर भी मोम बन जाएगा।
https://www.instagram.com/reel/Cn-CbaFM9r_/?utm_source=ig_web_copy_link
राखी सावंत अपनी मां से बेहद प्यार करती थीं। वह अक्सर उसका जिक्र करती थी। वह जितनी बार बिग बॉस के घर में आई हैं, उन्हें अपनी मां की याद आई है। उनसे जुड़े किस्से कंटेस्टेंट को बताए गए हैं। जब मराठी बिग बॉस से बाहर आई। तब उन्हें अपनी मां के ब्रेन ट्यूमर के बारे में पता चला। उसके बारे में एक वीडियो भी बनाया और बताया। अब उनके जाने के बाद एक और वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें वह जमीन पर बैठी रो रही है और उसकी मां अस्पताल के बिस्तर पर लेटी तड़प रही है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।