Watch Video: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का दिखा नया अंदाज़, कांग्रेस नेता ने चलाई बुलेट !

भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) के दौरान मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा के दौर में मध्यप्रदेश के महू में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नए अंदाज़ में नजर आ रहे हैं...

भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) के दौरान मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा के दौर में मध्यप्रदेश के महू में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नए अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि राहुल गांधी बुलेट चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रविवार सुबह महू से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया है। ऐसे में राहुल गांधी का बाइक चलाते हुए वीडियो भी सामने आया है।

महू में राहुल गांधी ने चलाई बाइक

राहुल गांधी ने पूरी सुरक्षा के साथ बुलेट चलाई और हेलमेट पहनकर आम जनता को संदेश भी दिया सुरक्षा जरूरी है। इस वीडियो में जहां उनके आगे सिक्योरिटी उनके लिए रास्ते साफ करती नजर आ रही है। वहीं, राहुल गांधी के पीछे उनके समर्थकों की भीड़ भी भागती दिख रही है। इसके साथ ही राहुल गांधी के पीछे आम जनता भी उनके साथ जुड़ती दिखाई दी राहुल की इस यात्रा में अब यह साफ हो गया है भारत जुड़ रहा है।

मुख्य सूचना

  • भारत जोड़ो यात्रा के पांचवे दिन यात्रा महू से चलकर इंदौर शहर प्रवेश करेगी।
  • यात्रा के दौरान सांसद राहुल गांधी बाइक चलाते हुए दिखे।
  • सोशल मीडियो पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
  • ऐसे में राहुल गांधी पहले राजवाड़ा पर सभा को संबोधित करेंगे।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • राहुल गांधी तेज कदमों से चल रहे हैं और पीछे-पीछे दूसरे नेता दौड़ रहे थे।
  • राऊ विधानसभा क्षेत्र में राहुल के स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थे।
  • पुलिस को राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने में पसीना आ गए।
  • सुरक्षा के लिए मोटा रस्सा लेकर आगे चल रहे पुलिस जवानों को आगे बढ़ने की जगह नहीं मिल रही थी।

यह भी पढ़ें : गुजरात में आज प्रचार का सुपर संडे, PM मोदी, CM केजरीवाल की ताबड़तोड़ रैलियां !

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button