न्याय यात्रा के दौरान भागे राहुल गांधी, कार को किया क्षतिग्रस्त, फिर क्या हुआ ?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' इस समय बिहार में है। बुधवार को उन्होंने कटिहार में पदयात्रा की। राहुल गांधी ने लोगों का अभिवादन किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इस समय बिहार में है। बुधवार को उन्होंने कटिहार में पदयात्रा की। राहुल गांधी ने लोगों का अभिवादन किया। इस यात्रा के दौरान असमंजस की स्थिति बनी रही, इसमें राहुल गांधी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। वे बाल-बाल बच गये। राहुल गांधी गाड़ी से उतरकर बस में बैठ गए। इसके बाद प्रशासन ने लोगों को शांत कराया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 18वां दिन है। राहुल गांधी की यात्रा आज बिहार से बंगाल में प्रवेश करेगी। राहुल का दौरा मिरचाईबाड़ी डीएस कॉलेज में जनसंवाद होगा। उसके बाद बंगाल की ओर प्रस्थान करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा किशनगंज के रास्ते बिहार में दाखिल हुई।

कांग्रेस का आरोप, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कार्यकर्ताओं पर हमला,  वाहनों में की गई तोड़फोड़ - Gaon Ke Log

आज बिहार से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की धरती पर अन्याय के खिलाफ न्याय की इस महान यात्रा को जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। न्याय मिलने तक यह यात्रा जारी रहेगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज बिहार से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। इस मौके पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा।

दूसरी बार बंगाल में प्रवेश

यह यात्रा दूसरी बार बंगाल में प्रवेश कर रही है। इससे पहले 25 जनवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा बंगाल पहुंची थी। यात्रा असम से बंगाल के कूचबिहार पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था, ”मैं पश्चिम बंगाल आकर खुश हूं. हम आपकी बात सुनने और आपके साथ खड़े होने के लिए यहां हैं” राहुल गांधी ने यह भी कहा था, ”हमने यात्रा के दौरान न्याय शब्द जोड़ा है, क्योंकि पूरे देश में अन्याय व्याप्त है। ”

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button