Punjab: पीएम की सुरक्षा चूक पर अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल, साजिश की जताई आशंका !

पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के समय हुई सुरक्षा चूक के मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के समय हुई सुरक्षा चूक के मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस वक्त जब पीएम की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण थी। तब न सीएम थे, न मुख्य सचिव थे, न डीजीपी थे और न ही एसएसपी थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कांग्रेस ने देश के सबसे लोकप्रिय नेता की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों किया?

पीएम की सुरक्षा चूक पर साधा निशाना !

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी की पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक मामले पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चूक एक भयावह स्थिति भी उत्पन्न कर सकती थी? आखिर किसके इशारे पर कांग्रेस ऐसा कर रही थी? कांग्रेस तो एक ही परिवार के इशारे पर चलती है। उन्होंने कहा पूर्व सीएम चन्नी जी बताएं कि किसके कहने पर ऐसा किया गया। उन्होंने खुद ही बताया था कि मैं परिवार के किस व्यक्ति को रिपोर्ट कर रहा था। मीडिया अगर अपनी पुरानी क्लिप्स देखेगी तो पता चल जाएगा कि एक फ्लाईओवर पर कैसे पीएम मोदी अकेले खड़े थे।

Related Articles

PM Narendra Modi security breach case FIR registered and MHA starts  investigation | पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर दर्ज हुई FIR, गृह मंत्रालय  ने 13 अफसरों को किया तलब |

अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल !

अनुराग ठाकुर ने कहा, आखिर यह कैसे हुआ कि DGP गायब हो, सीएम न हो और सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ हो जाए। वह भी ऐसे इलाके में जो सीमा से बेहद करीब हो। राजनीति में आखिर कैसे इतना नीचे गिर गए। यह भी समझने की बात है कि आखिर अधिकारी किसके इशारे पर काम कर रहे थे? उन्होंने कहा, पंजाब में किसके इशारे पर कोताही बरती गई। सुरक्षा व्यवस्था में चूक करने वाले लोग तो सामने आ गए हैं, लेकिन षड्यंत्र रचने वाले कौन थे? मेरा सवाल यह है कि दिल्ली से कौन ऐसा नेता था, जो इस साजिश में इशारे कर रहा था।

कांग्रेस ने पंजाब में PM मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों होने दिया?' अनुराग  ठाकुर ने इशारों में गांधी परिवार साधा निशाना - PM Modi Security Breach case  ...
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button