priyanka chopra photoshoot with daughter: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के साथ कराया पहला फोटोशूट, एक बार फिर Fans से छुपाया मालती का चेहरा !

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बनने के बाद बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ अपना ज्यादातर समय बिता रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बनने के बाद बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ अपना ज्यादातर समय बिता रही हैं। अब उन्होंने मालती के साथ पहला फोटोशूट करवाया है, जिसकी एक झलक प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैन्स को दिखाई है। हालांकि इस बार भी प्रियंका ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस मां-बेटी की क्यूट फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका ने बेटी के साथ कराया पहला फोटोशूट

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी मालती के साथ पहले फोटोशूट की तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा फर्श पर बैठकर पोज दे रही हैं। उन्होंने रेड कलर का वन पीस पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं बेटी मालती ने भी मैचिंग कलर के कपड़े पहने हैं।

https://www.instagram.com/p/CnmYkLZjIbw/?utm_source=ig_web_copy_link

फोटोशूट के दौरान छुपाया बेटी का चेहरा

प्रियंका चोपड़ा ने फोटोशूट के दौरान अपनी बेटी का चेहरा छुपा रखा है। कमेंट सेक्शन में फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘स्टनिंग फोटो’। एक अन्य ने लिखा, ‘बेहद खूबसूरत तस्वीर’। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘आप दोनों बहुत प्यार में दिख रहे हैं।’ इसके अलावा यूजर्स ने कमेंट सेक्शन हार्ट इमोजी की बरसात कर दी है।

 

 

मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने पिछले साल सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत किया था। कपल अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी, जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म लव अगेन और एंडिंग थिंग्स में नजर आएंगी। प्रियंका प्राइम वीडियो की वेब सीरीज सिटाडेल से डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज को रूसो ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है। इस साइंस-फिक्शन सीरीज को पैट्रिक मॉर्गन डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा रिचर्ड मैडेन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें FacebookTwitterInstagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button