प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया दुनिया को बेटी का चेहरा, मालती की हुई फोटो वायरल !
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने आखिरकार दुनिया को बेटी मालती मैरी जोनास का चेहरा दिखा दिया है।

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने आखिरकार दुनिया को बेटी मालती मैरी जोनास का चेहरा दिखा दिया है। प्रियंका की बेटी मालती की तस्वीरें सामने आती हैं और दुनिया भर में वायरल हो जाती हैं। लेकिन अब प्रियंका और निक के फैन्स ने उनके बचपन की तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दी हैं। इन सभी तस्वीरों को देखकर आप कहेंगे कि मालती हूबहू पापा निक और प्रियंका की तरह दिखती हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 30 जनवरी 2023 को एक इवेंट में शिरकत की थी। इस हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार सेरेमनी में पहली बार मालती मैरी जोनास का चेहरा नजर आया। नन्ही मालती अपने माता-पिता की कार्बन कॉपी लगती थी।
अब प्रियंका और निक के तमाम फैन्स मालती और उनके माता-पिता की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों में मालती का चेहरा उनके पापा निक और उनकी मां प्रियंका से मिलता जुलता दिख रहा है। फैंस कह रहे हैं कि मालती मैरी चोपड़ा जोनस अपने पापा की कार्बन कॉपी हैं।
प्रियंका और निक की बेटी मालती
प्रियंका के फैन पेज जेरी एक्स मिमी ने हाल ही में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम इवेंट के दौरान मालती मैरी चोपड़ा जोनास की तस्वीरों के साथ प्रियंका और निक जोनास के बचपन की तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर प्रियंका और निक के साथ मालती की तस्वीर का कोलाज है और दूसरी प्रियंका की तस्वीर का कोलाज है।
मालती को देख फैंस के रिएक्शन
इन तस्वीरों को देखकर दुनिया भर के फैन्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया कि निक और प्रियंका की मालती मेरी चोपड़ा जोनास फैमिली की तरह लग रही है। एक कमेंट में लिखा था, “मालती प्रियंका और निक दोनों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है!” वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, ‘मालती की आंखें बिल्कुल मां प्रियंका जैसी हैं और फेसकट निक जैसा।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मालती बिल्कुल प्रियंका जैसी दिखती हैं।’
प्रियंका और निक ने बेटी के जन्म की घोषणा कब की ?
आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में बेटी मालती के जन्म की जानकारी (मालती मैरी चोपड़ा जोनास फोटोज) सोशल मीडिया पर दी थी। प्रियंका (प्रियंका डॉटर) ने बताया था कि वह सरोगेसी के जरिए माता- बनी हैं। उन्होंने सभी से इस समय निजता बनाए रखने का आग्रह किया है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।