मुंबई में सीरियल ब्लास्ट की थी तैयारी, आतंकियों को हरियाणा से किया गया गिरफ्तार !

करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने कहा कि, वे कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति के संपर्क में थे, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल है

मुंबई में लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को निशाना बनाने कि साजिश रचने वालो को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया हैं। जानकारी के मुताबित, संदिग्ध आतंकवादी मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाकों की योजना बना रहे थे। वही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटक पहुंचाने के लिए तेलंगाना जा रहे पाकिस्तान से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गुरुवार को करनाल में पकड़ा गया और जिस वाहन से वे यात्रा कर रहे थे, उससे हथियार, गोला-बारूद और आईईडी बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा:
करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने कहा कि, वे कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति के संपर्क में थे, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल है और जो उन्हें विस्फोटक और हथियार पहुंचाने के लिए एक ऐप के माध्यम से स्थान भेजता था। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक पीके अग्रवाल ने बताया कि, केंद्रीय एजेंसियों की खुफिया सूचनाओं के आधार पर हरियाणा और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में चारों को गिरफ्तार किया गया। एक खुफिया नेतृत्व वाले अभियान में, पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस ने आज करनाल में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 वजन के 3 आईईडी बरामद किए गए हैं।

करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि चारों पंजाब के रहने वाले बस्तर टोल प्लाजा के पास से पकड़े गए। जानकारी के अनुसार, 2.5 किलोग्राम वजन के तीन कंटेनर में आरडीएक्स, एक पिस्तौल और 31 राउंड जिंदा कारतूस होने का संदेह है, इसके अलावा वाहन से 1.3 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button